Dhamaal 4 Collection Day 9: 9वें दिन भी ‘धमाल 4’ का धमाका, ‘द ओडिसी’ को बॉक्स ऑफिस पर छोड़ा पीछे
Ajay Devgn Dhamaal 4 Collection: अजय देवगन स्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने अपने दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 करोड़ रुपये की बंपर कलेक्शन किया है।
- Written By: यति सिंह
फिल्म 'धमाल 4' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Dhamaal 4 Collection Box Office Day 9: सिनेमाघरों में इन दिनों केवल एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है और वह है अजय देवगन की नई फिल्म। ‘धमाल 4’ रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से हावी नजर आ रही है। कमाई के मामले में इस कॉमेडी ड्रामा ने कई बड़ी फिल्मों के पैर उखाड़ दिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसके सामने आने वाली दूसरी टक्कर दे रही फिल्में अब लगभग गायब होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं, जिसका सीधा फायदा धमाल की बड़ी फ्रेंचाइजी को मिल रहा है।
वीकेंड को किसी भी फिल्म की किस्मत को पलटने के लिए सबसे जरूरी माना जाता है। फिल्म धमाल-4 ने भी शनिवार के दिन का पूरा फायदा उठाया और इसके कलेक्शन में एक बहुत बड़ा उछाल दर्ज किया गया। दूसरे शनिवार को धमाल-4 ने भारतीय बाजार से सीधे 10 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई अपने नाम कर ली।
कलेक्शन के मामले में बनाया नया रिकॉर्ड
अगर अब तक के कुल कलेक्शन पर नजर डालें तो धमाल-4 ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्रॉस कलेक्शन अब 132.93 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
Hanuman Ansh Trailer: बाबा नीब करौरी के चमत्कारों से सजा ‘हनुमान अंश’ का ट्रेलर, फैंस हुए भावुक
सिर्फ ‘सीरियल किसर’ नहीं, इन 6 फिल्मों ने इमरान हाशमी को बनाया एक्टिंग का बादशाह
‘युवा पीढ़ी भारतीय सिनेमा से दूर हो रही, मेरा बेटा भी…’, आर माधवन ने बेटे का उदाहरण देकर जताई चिंता
Samay Raina Show Controversy: ‘पति को दारू पिलाकर मारना है’…समय रैना के शो में कंटेस्टेंट के बयान से बवाल
वहीं अगर देश के अंदर नेट कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 111.50 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशी बाजारों में भी इस फिल्म का डंका बज रहा है, जहाँ इसने अब तक कुल 18.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया हैं।
नोलन की फिल्म से मिल रही कड़ी टक्कर
इस बॉक्स ऑफिस रेस में हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म ‘द ओडिसी’ भी मैदान में मौजूद है। भारतीय दर्शकों के बीच नोलन की इस फिल्म को लेकर काफी दिलचस्पी देखी जा रही है और यह फिल्म अजय देवगन की फिल्म को सीधी टक्कर देने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Trailer: बाबा नीब करौरी के चमत्कारों से सजा ‘हनुमान अंश’ का ट्रेलर, फैंस हुए भावुक
हालांकि, इस बड़ी ‘द ओडिसी’ की रिलीज के बाद भी भारतीय दर्शकों का झुकाव देसी कॉमेडी की तरफ ज्यादा बना हुआ है, जिसके चलते कई अन्य हिंदी फिल्में इस दौड़ में काफी पीछे छूट गई हैं।
बॉक्स ऑफिस के मौजूदा रुझानों को देखकर यह साफ देखा जा सकता है कि यह फिल्म ‘धमाल-4’ बहुत जल्द एक नया इतिहास रचने वाली है। अपने प्रदर्शन के पहले ही हफ्ते में सौ करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार करने वाली यह फिल्म अब तेजी से 200 करोड़ रुपये के क्लब की तरफ कदम बढ़ा रही है।
