Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिर्फ ‘सीरियल किसर’ नहीं, इन 6 फिल्मों ने इमरान हाशमी को बनाया एक्टिंग का बादशाह

Emraan Hashmi Best Movies: एक्टर इमरान हाशमी की संजीदा और बेमिसाल एक्टिंग से सजी उन 6 चुनिंदा फिल्मों पर एक नजर, जिन्होंने उन्हें सिनेमा जगत में एक गंभीर एक्टर के रूप में स्थापित किया।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 18, 2026 | 03:39 PM
Follow Us
Follow Us:
1 / 6

'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में इमरान हाशमी ने शोएब खान नाम के गैंगस्टर का रोल निभाया थी। इस फिल्म में उनका सीधा मुकाबला एक्टर अजय देवगन के दमदार किरदार से था। इसके बावजूद इमरान ने अपने अभिनय में जो गजब का रौब, बेखौफ तेवर और स्वैग दिखाया, वह हमेशा के लिए यादगार बन गया।

2 / 6

उनके करियर की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार 'आवारापन' में उन्होंने शिवम नाम के एक ऐसे अपराधी का रोल निभाया था, जो भीतर से पूरी तरह टूट चुका है। अपने गुनाहों का प्रायश्चित करने की छटपटाहट को इमरान ने बिना ज्यादा डायलॉग बोले, सिर्फ अपनी आंखों की गहराई से दर्शकों तक पहुंचाया।

सम्बंधित ख़बरें
1

‘युवा पीढ़ी भारतीय सिनेमा से दूर हो रही, मेरा बेटा भी…’, आर माधवन ने बेटे का उदाहरण देकर जताई चिंता

2

Samay Raina Show Controversy: ‘पति को दारू पिलाकर मारना है’…समय रैना के शो में कंटेस्टेंट के बयान से बवाल

3

‘मुस्कुराती है तो खूबसूरत, वरना’… वाराणसी में दिखा प्रियंका चोपड़ा का दमदार लुक, राजामौली ने दिखाई पहली झलक

4

प्यार, ब्रेकअप और खामोशी… दूसरे धर्म के एक्टर राहिल आज़म का शिल्पा शिंदे संग रिश्ते पर बड़ा खुलासा

3 / 6

फिल्म जन्नत का अर्जुन दीक्षित का रोल उनके पूरे एक्टिंग सफर का एक बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। एक साधारण सटोरिये से लेकर मैच फिक्सिंग के बड़े खेल तक पहुंचने की इस कहानी में उन्होंने लालच, जुनून और सच्चे प्यार के द्वंद्व को बेहद शानदार तरीके से निभाया।

4 / 6

एक अनोखे हॉरर और साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म एक थी डायन में इमरान हाशमी ने बोबो नाम के एक ऐसे जादूगर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अलौकिक शक्तियों और इंसानी जज्बातों के बीच फंसे एक परेशान इंसान की मनोदशा को इमरान ने बहुत ही मैच्योरिटी के साथ दिखाया।

5 / 6

डार्क साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म मर्डर 2 में इमरान ने अर्जुन भागवत नाम के एक ऐसे पूर्व पुलिस अधिकारी का रोल किया था जो पैसों के लिए काम करता है। एक सनकी सीरियल किलर को पकड़ने के इस बेहद खतरनाक मिशन में उनका एक्शन और गंभीर एक्टिंग फिल्म को एक अलग ही स्तर पर ले गई।

6 / 6

फिल्म कलयुग में एक सहायक भूमिका में होने के बावजूद उन्होंने अली भाई के अपने रोल से पूरी महफिल लूट ली थी। कलयुग बेहद गंभीर और डार्क विषय पर आधारित थी, लेकिन इमरान के इस हल्के-फुल्के और भावुक किरदार ने कहानी को एक बेहतरीन बैलेंस देने का काम किया था।

Emraan hashmi best movies awarapan jannat must watch films powerful acting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 03:39 PM

Topics:  

  • Bollywood
  • Emraan Hashmi
  • Entertainment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.