Hanuman Ansh Trailer: बाबा नीब करौरी के चमत्कारों से सजा ‘हनुमान अंश’ का ट्रेलर, फैंस हुए भावुक
Neem Karoli Baba Movie: चमत्कारी संत बाबा नीब करौरी के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का ऑफिशियली ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो दर्शकों को उनके आध्यात्मिक सफर से रूबरू कराएगा।
- Written By: यति सिंह
फिल्म 'हनुमान अंश' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Hanuman Ansh Movie Trailer Out: फिल्म ‘हनुमान अंश’ का ऑफिशियली ट्रेलर आखिरकार दर्शकों के सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाई गलियारों तक हलचल बढ़ा दी है। दिव्य चमत्कारों और अगाध श्रद्धा के प्रतीक बन चुके बाबा नीब करौरी की अनसुनी जीवन यात्रा को अब दर्शक बेहद करीब से बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म आने वाली 31 जुलाई को देश भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
टाइम्स म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस ट्रेलर ने आते ही लोगों के बीच गहरी उत्सुकता पैदा कर दी है। इस फिल्म के जरिए दर्शकों को साल 1930 के उस दौर में ले जाया जाएगा जब बाबा के चमत्कारों की शुरुआत हो रही थी। ट्रेलर की शुरुआत ही बेहद दिलचस्प मोड़ से होती है जहाँ उस प्रसिद्ध रेलगाड़ी वाली घटना को दर्शाया गया है। जब ब्रिटिश काल में बाबा को ट्रेन से नीचे उतार दिया गया था, तब तमाम कोशिशों के बावजूद वह ट्रेन अपनी जगह से एक इंच भी आगे नहीं बढ़ सकी थी।
साधारण जीवन से महान सन्यासी बनने तक का सफर
फिल्म ‘हनुमान अंश’ महज बाबा के चमत्कारों की कहानी नहीं है बल्कि यह उनके शुरुआती पारिवारिक जीवन अध्याय को भी खोलती है। कहानी में यह बेहद संजीदगी से दिखाया गया है कि कैसे एक आम इंसान सांसारिक बंधनों को छोड़कर भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिया मिर्जा ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट, वीडियो शेयर कर दिया बड़ा बयान
‘तुम काली और मोटी हो’, तुम हीरोइन नहीं बन सकती’, बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं समीरा रेड्डी, छलका दर्द
‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ के लिए रणदीप हुड्डा को मिला नेशनल अवॉर्ड, बोले- सबसे मुश्किल फिल्म थी
Border 2 के बाद फिर से एक बार बड़े पर्दे पर वापस लौटेंगे अहान शेट्टी, विक्रम भट्ट की फिल्म से होगा कमबैक
उनके सन्यासी बनने की यह यात्रा बेहद प्रेरणादायक और भावनात्मक है जो हर आम पाठक के दिल को छू लेती है। डायरेक्टर ने बाबा की निजी जिंदगी के उन पहलुओं को भी समेटा है जिनसे आम जनता अब तक पूरी तरह अनजान थी।
शोभिना सत्या का मुख्य किरदार और कलाकारों की जुगलबंदी
बड़े पर्दे पर बाबा नीब करौरी के इस बेहद गंभीर और आध्यात्मिक किरदार को एक्टर शोभिना सत्या जीवंत कर रहे हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव और सादगी दर्शकों को सीधे बाबा के दौर से जोड़ती है।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ में मुख्य अभिनेता के अलावा चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और विहान एस हेगड़े जैसे मंझे हुए कलाकार भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। सभी कलाकारों की एक्टिंग की एक झलक इस छोटे से ट्रेलर में साफ देखी जा सकती है।
ये भी पढ़ें: भगवान राम बनने पर रणबीर कपूर हुए भावुक, यश ने जताया आभार, सनी देओल की एंट्री पर गूंज उठीं तालियां
स्टीव जॉब्स और जुकरबर्ग की आस्था का केंद्र
बाबा नीब करौरी की महिमा केवल भारत की सीमाओं तक ही सीमित नहीं रही बल्कि 7 समंदर पार भी उनकी आस्था के झंडे गड़े हैं। एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स से लेकर फेसबुक के मुखिया मार्क जुकरबर्ग तक ने बाबा के आश्रम में आकर अपने जीवन की नई राह खोजी थी।
हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स भी उनके विचारों से गहराई से प्रभावित रहीं। विदेशी शिष्यों जैसे रिचर्ड अल्पर्ट और जेफ्री कागल का नाम बदलकर रामदास और कृष्णदास होना इसी असीम श्रद्धा की गवाही देता है, जिसे फिल्म में बेहद खूबसूरती से पिरोया गया है।
