Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धड़क 2 का गाना बस एक धड़क रिलीज, फैंस को पसंद आईं सिद्धांत-तृप्ति की केमिस्ट्री

धड़क 2 का पहला गाना ‘बस एक धड़क’ फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने धमाल मचा दिया है। फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल कर रही हैं।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jul 15, 2025 | 08:37 PM

धड़क 2 का गाना बस एक धड़क रिलीज

Follow Us
Close
Follow Us:

Dhadak 2 New Song: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक फिल्म ‘धड़क 2’ अपने पहले गाने ‘बस एक धड़क’ के साथ सुर्खियों में है। 15 जुलाई 2025 को रिलीज हुए इस सॉन्ग ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल की है। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की नई जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक पहले से ही उत्साहित थे और अब इस गाने ने इस उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।

‘बस एक धड़क’ गाने में दोनों के बीच की इंटेंस और मासूम रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई देती है, जो दिल को छू जाती है। इस गीत को जुबिन नौटियाल और श्रेया घोषाल जैसे सुपरहिट गायकों ने अपनी सुरीली आवाज दी है, जबकि इसके बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। संगीत में गहराई और लिरिक्स में इमोशन्स का तालमेल इसे बेहद खास बना देता है।

तृप्ति और सिद्धांत की जोड़ी

फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है, जबकि प्रोडक्शन में करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, मीनू अरोरा और सोमेन मिश्रा जैसे कई दिग्गज जुड़े हैं। धड़क 2, साल 2018 में आई हिट फिल्म ‘धड़क’ का आध्यात्मिक सीक्वल मानी जा रही है, जिसमें जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर नजर आए थे। वहीं इस बार तृप्ति और सिद्धांत की जोड़ी एक नया जादू बिखेरती दिख रही है। गाने में खूबसूरत लोकेशंस, म्यूजिकल इंटेंसिटी और इमोशनल कनेक्ट ने इसे एक परफेक्ट रोमांटिक ट्रैक बना दिया है।

ये भी पढ़ें- भारत में छाया ‘सुपरमैन’ का जादू, पहले वीकेंड में ही फिल्म ने की बंपर कमाई

फैंस का रिएक्शन

तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी के गाने पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ओएमजी ब्यूटीफुल सांग। दूसरे यूजर ने लिखा कि उनके नए गीत में उनकी आवाज शुद्ध जादू है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह बहुत खूबसूरत है, श्रेया मैम की आवाज हमेशा की तरह कमाल की है, लेकिन कोई भी धड़क गाने के संगीतकार अजय अतुल का मुकाबला नहीं कर सकता, इस गाने में मनोरंजक क्षमता की कमी है।

ये भी पढ़ें- RJ महवश का लंदन ट्रिप बना चांदनी चौक, चोरी ने किया स्वागत, जानें क्या है मामला

धड़क 2 कब होगी रिलीज

धड़क 2 में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा विपिन शर्मा, मंजिरी पुपाला, दीक्षा जोशी और सौरभ सचदेव भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। धड़क के म्यूजिक की तरह ही ‘धड़क 2’ का यह गाना भी दिल को छूने वाला है और यह फिल्म के लिए मजबूत म्यूजिकल ओपनिंग साबित हो रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म और इसके बाकी गाने दर्शकों पर क्या असर छोड़ते हैं।

Dhadak 2 song bas ek dhadak released fans liked siddhant triptii chemistry

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2025 | 07:57 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Siddhant Chaturvedi

सम्बंधित ख़बरें

1

कहीं आग लगे लग जावे पर थिरकीं माधुरी दीक्षित, सोशल मीडिया पर मचा धमाल, फैंस बोले- उफ्फ उफ्फ

2

गणेश उत्सव में तारा सुतारिया का ट्रेडिशनल लुक, वीर पहाड़िया संग दिखीं खास केमिस्ट्री

3

पवन सिंह पर अंजलि राघव ने लगाए गंभीर आरोप, इंडस्ट्री छोड़ने का किया ऐलान

4

कश्मीर की वादियों में खत्म हुआ सिला का शेड्यूल, हर्षवर्धन राणे ने प्रकृति की खूबसूरती को बताया गीत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.