-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Devika Condition Will Break Anupama And She Will Fulfill Her Friend Last Wish
Anupama Spoiler: देविका की हालत से टूटेगी अनुपमा, पूरी करेगी दोस्त की आखिरी इच्छा
- Written By: सोनाली झा
Anupama Update: अनुपमा आने वाले एपिसोड्स में बड़ा इमोशनल ड्रामा दिखाने वाला है। जहां एक तरफ तोषू की हरकतों से अनुपमा का धैर्य टूटता नज़र आएगा, वहीं दूसरी ओर देविका की दर्दनाक सच्चाई सामने आएगी।

देविका की हालत से टूटेगी अनुपमा
Anupama Upcoming Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ इन दिनों दर्शकों को हर एपिसोड के साथ नए-नए ट्विस्ट दिखा रहा है। जहां एक तरफ तोषू की हरकतों से अनुपमा का सब्र टूटता नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर कहानी में बड़ा इमोशनल टर्न आने वाला है। आने वाले एपिसोड में अनुपमा अपनी सबसे खास दोस्त देविका की जिंदगी से जुड़ा एक दर्दनाक सच जानकर हिल जाएगी।
शो में दिखाया जाएगा कि डांस रानी गणपति विसर्जन की तैयारी करता है। माहौल खुशियों से भरा होता है, लेकिन इस बीच तोषू एक बार फिर से सबको मुसीबत में डाल देता है। कुछ गुंडे उससे पैसे मांगने आते हैं और बंदूक तक तान देते हैं। डरकर तोषू मां अनुपमा के पीछे छिप जाता है। अनु को बेटे की इस हरकत से गुस्सा और दुख दोनों होता है। वह कहती है कि अगर मैं मर भी जाऊं तो भी तू नहीं सुधरेगा।
देविका की हालत से टूटेगी अनुपमा
इसी बीच कहानी में बड़ा मोड़ आएगा। अनु अस्पताल में भारती से सर्जरी के बारे में बात कर रही होती है कि तभी उसे देविका नजर आती है। उसके चेहरे पर परेशानी देख अनुपमा उसका पीछा करती है, लेकिन देविका उससे दूर चली जाती है। बाद में अनुपमा को पता चलता है कि देविका कैंसर से जूझ रही है। यह खबर सुनकर उसका दिल टूट जाता है। देविका की हालत देखकर अनुपमा उससे वादा करती है कि वह इस जंग में हर पल उसके साथ खड़ी रहेगी। न सिर्फ इतना, बल्कि अनु कहती है कि वह देविका की बकेट लिस्ट पूरी करने में मदद करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
ये भी पढ़ें- ‘मिराय’ की रफ्तार थमी, ‘डेमन स्लेयर’ ने दिखाई तेजी, ‘बागी 4’ और बाकी फिल्मों का भी हाल
तोषू पर टूटा अनुपमा का गुस्सा
तोषू ने राही की टीम पर पैसा लगाया था और टीम के हारते ही उस पर गुंडों का कर्ज़ चढ़ गया। गुंडे उसे धमकी देते हैं और गोली मारने तक की बात करते हैं। ऐसे में मां अनुपमा अपने बेटे को बचाती तो है, लेकिन उसे उसकी गलती के लिए जोरदार फटकार लगाती है और जमकर पिटाई करती है। तोषू गुंडों से बचने के लिए गौतम का वीडियो दिखाता है, जिसमें वह अनुपमा को कमरे में बंद करने की साजिश करता नजर आता है। तोषू गुंडों से कहता है कि इस वीडियो के जरिए कोठारियों से पैसे वसूलो। यह वीडियो जब अनुपमा की नजरों के सामने आता है, तो वह दंग रह जाती है और तुरंत कोठारी हाउस पहुंच जाती है।
Devika condition will break anupama and she will fulfill her friend last wish
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













