Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डेमी मूर को समझा जाता था पॉपकॉर्न अभिनेत्री, गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने के बाद छलका दर्द

डेमी मूर करीब 45 साल से हॉलीवुड में काम कर रही हैं उन्होंने 'द सब्सटेंस' के लिए पहला गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीत है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें पॉपकॉर्न अभिनेत्री समझा जाता था।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jan 06, 2025 | 11:06 AM

डेमी मूर ने हॉलीवुड में 45 साल बिताने के बाद 'द सब्सटेंस' के लिए पहला गोल्डन ग्लोब जीता

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: डेमी मूर (Demi Moore) ‘द सब्सटेंस’ फिल्म के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड (Golden Globe Award) हासिल कर लिया है। हॉलीवुड में 45 साल बीतने के बाद उनके लिए यह अवार्ड एक मील का पत्थर साबित हुआ है। ‘द सब्सटेंस’ मे एलिजाबेथ स्पार्कल की भूमिका में वह जबरदस्त अभिनय करते हुए नजर आई। उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेता-मोशन पिक्चर्स-म्यूजिकल/कॉमेडी का खिताब मिला है। अपने भाषण में डेमी मूर ने बताया कि कैसे पहले उन्हें पॉपकॉर्न अभिनेत्री समझा जाता था।

डेमी मूर की जीत पर वह बेहद भावुक नजर आई और उन्होंने अपने भाषण के दौरान बताया कि 30 साल पहले उन्हें एक निर्माता ने यह कहा था कि वह एक पॉपकॉर्न अभिनेत्री हैं। वह उस समय इसका मतलब नहीं समझ पाई थी। इसका मतलब यह था कि वह व्यावसायिक रूप से तो सफल हो सकती हैं लेकिन उनके काम को कभी याद नहीं किया जाएगा। भाषण में यह बात बताते हुए वह रोने लगी थी।

ये भी पढ़ें- गोल्डन ग्लोब्स: पायल कपाड़िया की कड़ी टक्कर के बावजूद ब्रैडी कॉर्बेट ने जीता सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड

सम्बंधित ख़बरें

अब हादसे में मदद करेंगे तो मिलेंगे ₹25,000, दिल्ली में शुरू होगी राह-वीर योजना, मिलेगा जान बचाने पर इनाम

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट

इजरायल रवाना हुए पीएम मोदी…तो गरज उठीं प्रियंका गांधी, जयराम रमेश ने दे डाला नेहरू-इंदिरा का उदाहरण

नागपुर में एक्स-गर्लफ्रेंड के चक्कर में खूनी संघर्ष; 12 लड़कों ने मचाया तांडव, तलवारें लहराईं, गाड़ियां तोड़ीं

इस दौरान डेमी मूर ने यह भी बताया कि जब उनका करियर उनके चरम पर पहुंच गया था। तब उन्हें द सब्सटेंस की स्क्रिप्ट मिली और सब कुछ बदल गया। यह जादू था बोल्ड और साहसी किरदार को निभाने के लिए वह बेताब हूं उठी, क्योंकि यह किरदार पागलपन से भरा हुआ था। उन्हें ऐसा लगा कि उन्हें सारी दुनिया यह बता रही है कि अभी तुम्हारा काम खत्म नहीं हुआ है और फिर उन्होंने द सब्सटेंस में काम किया और उसका नतीजा आज हमारे सामने है डेमी मूर गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीत चुकी हैं।

डेमी मूर करीब 45 साल से हॉलीवुड में काम कर रही हैं। उन्होंने बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता है और द सब्सटेंस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया और उनका यह किरदार इस फिल्म के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
कोरली फरगेट द्वारा निर्देशित द सब्सटेंस ने न केवल मूर के प्रदर्शन को प्रदर्शित किया, बल्कि इसके साहसिक आधार के बारे में भी चर्चा को जन्म दिया। इस फिल्म में मार्गरेट क्वाली, डेनिस क्वैड और ह्यूगो डिएगो गार्सिया भी थे।

Demi moore was considered a popcorn actress expressed her pain after winning the golden globe award

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 06, 2025 | 11:03 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.