Deepika Padukone Trolling: ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी को लेकर घिरीं दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Dhurandhar 2 की सफलता के बीच दीपिका पादुकोण ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। फैंस नाराज हैं क्योंकि दीपिका पादुकोण ने न फिल्म की स्क्रीनिंग अटेंड की और न ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट किया।
- Written By: सोनाली झा
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Deepika Padukone Dhurandhar 2 Controversy: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। जहां एक तरफ फिल्म को दर्शकों और सितारों से भरपूर सराहना मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ एक नया विवाद भी खड़ा हो गया है। इस बार चर्चा के केंद्र में हैं दीपिका पादुकोण, जिन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण न तो फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आईं और न ही उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह की इस बड़ी फिल्म को लेकर कोई पोस्ट शेयर किया। यही बात फैंस को खटक रही है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि जब फिल्म इतनी बड़ी हिट हो चुकी है, तो दीपिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई।
कॉन्सर्ट में दिखीं, बढ़ा विवाद
मामला तब और बढ़ गया जब स्क्रीनिंग मिस करने के बाद दीपिका पादुकोण को अपने ससुराल वालों के साथ एक कॉन्सर्ट में देखा गया। इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए। कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक तरफ वह कॉन्सर्ट में शामिल हो रही हैं, लेकिन अपने पति की फिल्म के लिए समय नहीं निकाल पा रहीं।
सम्बंधित ख़बरें
UAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
Akshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
System में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
सोशल मीडिया पर बंटी राय
हालांकि, जहां एक तरफ कुछ लोग दीपिका की आलोचना कर रहे हैं, वहीं उनके सपोर्ट में भी बड़ी संख्या में फैंस सामने आए हैं। समर्थकों का कहना है कि किसी भी रिश्ते को सोशल मीडिया पोस्ट से नहीं आंका जाना चाहिए। उनका मानना है कि हर व्यक्ति की अपनी निजी जिंदगी और प्राथमिकताएं होती हैं, जिन्हें समझना जरूरी है।
Actress #DeepikaPadukone No shoutout for #Dhurandhar
No mention of #Dhurandhar2
Not even a word for her own husband .
No post for @RanveerOfficial . Why have a partner who can’t cheer for you, can’t feel proud of your wins? No wonder she once said, “I was looking elsewhere… pic.twitter.com/wYdwooTUx1 — Rupsy Saini (@ZiviiBloom) March 20, 2026
पहले भी उठ चुके हैं ऐसे सवाल
यह पहली बार नहीं है जब दीपिका पादुकोण की सोशल मीडिया एक्टिविटी चर्चा में आई हो। इससे पहले भी कई मौकों पर उनकी चुप्पी या सीमित प्रतिक्रिया को लेकर सवाल उठाए जा चुके हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने कभी भी इन बातों पर सार्वजनिक रूप से ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी है। विवादों के बावजूद धुरंधर 2 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है और दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
