Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक आंख खोलकर सोती है दीपिका पादुकोण की बेटी, एक्ट्रेस ने बताया मजेदार किस्सा

दीपिका पादुकोण ने बेटी का मजेदार वीडियो साझा किया है। दुआ पादुकोण सिंह इसमें सोते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन इस बीच वो आंख खोलकर यह भी देख रही हैं कि मां क्या कर रही हैं। इसपर दीपिका ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 06, 2024 | 07:21 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में मां बनी है और मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में क्या कुछ बदलाव आया है उसको लेकर एक्ट्रेस ने मजेदार अनुभव साझा किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उनकी बेटी हमेशा जागती रहना चाहती है। उसे ऐसा लगता है कि उसकी मां उसे छोड़कर कहीं चली ना जाए, खुद दीपिका पादुकोण ने इस अनुभव को अपने इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है। उन्होंने अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का मजेदार वीडियो साझा किया है। नींद में भी एक आंख खोल कर वो मॉम को ढूंढते हुए नजर आ रही हैं।

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कुछ सेकंड का यह वीडियो साझा किया है। जिसमें उनकी नन्ही परी सोते हुए नजर आ रही है। लेकिन वह बीच में एक आंख खोल कर देखती है कि उनकी मां कहां है। इसके लिए कैप्शन में दीपिका पादुकोण ने लिखा है, मुझे हर वक्त जागना होता है कहीं ऐसा ना हो कि मैं सो जाऊं और मम्मी नहाने चली जाए, घर का कमरा साफ करने चली जाए, अब कोई झंझट नहीं। जैसे ही दीपिका पादुकोण ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है लोग इस मजेदार वीडियो का लुत्फ़ उठा रहे हैं और दीपिका पादुकोण की बेटी की तारीफ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- ‘लव एंड वॉर’ में ऐसा होगा विक्की कौशल और रणबीर कपूर लुक...

सम्बंधित ख़बरें

Holi Special Song: रंग बरसे भीगे चुनर वाली से लेकर बलम पिचकारी तक, ये गाने बनाएंगे जश्न यादगार

Dhurandhar 2 vs Toxic: रणवीर की धुरंधर 2 ने US एडवांस बुकिंग में मारी बाजी, टॉक्सिक की धीमी शुरुआत

Dhurandhar 2 vs Toxic Clash: ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, नोट करें ले तारीख

Dhurandhar 2 Runtime: धुरंधर 2 का रनटाइम पहले पार्ट से होगा लंबा, रणवीर सिंह की फिल्म बनेगी और भी ग्रैंड

कुछ दिनों पहले ही दीपिका पादुकोण ने अपने बेटी की एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह मां के गोद में लेटे हुए नजर आ रही थी। तस्वीर में सिर्फ बच्ची का पैर ही दिखाई दे रहा था और कैप्शन में दीपिका पादुकोण ने बेटी के नाम का ऐलान किया था और यह बताया था कि उन्होंने बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया। दीपिका पादुकोण की बिटिया रानी 2 महीने की होने वाली हैं।

दीपिका पादुकोण के काम की अगर बात करें तो वह इस समय रोहित शेट्टी की बड़े बजट की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।

Deepika padukone shares her struggle with dua padukone singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2024 | 07:21 PM

Topics:  

  • Deepika Padukone
  • Ranveer Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.