Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दीपिका पादुकोण ने दुनिया भर में किया है देश का नाम रोशन, डालें एक्ट्रेस के अचिवमेंट्स पर एक नजर

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं और चारों तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। आइए उन खास पलों पर एक नजर डालते हैं, जब दीपिका पादुकोण ने ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का नाम रोशन किया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jan 05, 2025 | 09:14 PM

दीपिका पादुकोण ने दुनिया भर में किया है देश का नाम रोशन

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं और चारों तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। दीपिका पादुकोण अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं, आइए उन खास पलों पर एक नजर डालते हैं, जब उन्होंने ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का नाम रोशन किया। चाहे ऑस्कर और बाफ्टा में प्रेजेंटेशन हो, कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी सदस्य बनना हो, या डेडलाइन की डिसरप्टर लिस्ट में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय होना हो कि दीपिका वाकई एक ग्लोबल स्टार हैं।

दीपिका पादुकोण को TIME मैगज़ीन के कवर पर फीचर्ड किया गया है। उन्हें अपने काम के जरिए बॉलीवुड को दुनिया से जोड़ने के लिए जाना जाता है। वह TIME मैगज़ीन द्वारा दो बार सम्मानित होने वाली इकलौती इंडियन हैं। दीपिका पादुकोण को TIME मैगजीन के ‘100 मोस्ट इनफ्लुएंशियल पीपल ऑफ द ईयर’ में शामिल किया गया है, जो उनके दुनिया पर प्रभाव को मान्यता देता है। वह इस लिस्ट में शामिल होने वाली एकमात्र इंडियन एक्ट्रेस हैं।

ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण बचपन में नेशनल लेवल चैंपियनशिप में खेल चुकी हैं बैडमिंटन

सम्बंधित ख़बरें

1000 करोड़ क्लब में चमके रणवीर सिंह, लेकिन रिकॉर्ड के मामले में दीपिका पादुकोण ने मारी बाजी

Deepika Padukone Trolling: ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी को लेकर घिरीं दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

‘पति की फिल्म पर खामोशी क्यों?’ धुरंधर 2 को लेकर दीपिका पादुकोण हुईं ट्रोल, स्क्रीनिंग भी की मिस

Deepika Padukone Concert: दीपिका पादुकोण ने सास-ननद संग मनाया ‘धुरंधर 2’ का जश्न, देसी लुक में लूटी महफिल

दीपिका पादुकोण को TIME इम्पैक्ट अवॉर्ड मिला है, जो उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने दुनिया पर बड़ा असर डाला है। 2022 में उन्हें सिनेमा और मेंटल हेल्थ अवेयरनेस में उनके काम के लिए यह अवॉर्ड मिला था। दीपिका पादुकोण को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में क्रिस्टल अवॉर्ड से नवाजा गया, जो उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने दुनिया की स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। भारत में मेंटल हेल्थ अवेयरनेस में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए, दीपिका पादुकोण को डावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 50वीं बैठक में 26वीं एनुअल क्रिस्टल अवॉर्ड्स में से एक अवॉर्ड दिया गया।

आर्जेंटीना और फ्रांस के बीच चैंपियनशिप मैच से पहले, दीपिका पादुकोण ने इतिहास रचते हुए FIFA ट्रॉफी को पेश किया। वह भारत की सबसे बड़ी ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर लुसैल स्टेडियम में एक खास डिजाइन ट्रक में ट्रॉफी के साथ आईं। दीपिका पादुकोण ने 2023 के ऑस्कर में अपनी प्रस्तुति दी, जो फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक है। दीपिका ने 95वें ऑस्कर अवार्ड में ‘RRR’ के हिट गाने ‘नाटू नाटू’ को पेश किया, जो बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड जीतने में सफल रहा। दीपिका का ऑस्कर 2023 में दिया गया स्पीच अब भी हमारे जेहन में ताजा है।

Deepika padukone has brought glory to the country across the world

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 05, 2025 | 09:14 PM

Topics:  

  • Deepika Padukone

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.