Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानें कौन हैं किरण डेंबला, दो बच्चों की मां, महिला बॉडी बिल्डर पर बन रही बायोपिक

भारतीय महिला बॉडी बिल्डर किरण डेंबला के जीवन पर बायोपिक बनने जा रही है। 50 साल की उम्र में किरण डेंबला ने बॉडीबिल्डर बनकर शादीशुदा महिलाओं के लिए एक मिसाल पेश की है और वह महिलाओं की प्रेरणा बन गई हैं।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 13, 2024 | 06:30 PM

भारतीय महिला बॉडी बिल्डर किरण डेंबला के जीवन पर बायोपिक बनने जा रही है

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: किरण डेंबला ने बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी उम्र करीब 50 के आसपास है और वह दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने अपनी घरेलू जिम्मेदारियां को निभाते हुए अपने जीवन में एक मुकाम हासिल किया है। किरण डेंबला के जीवन पर एक फिल्म बनने जा रही है और यह फिल्म बायोपिक बनाने के लिए पहचाने जाने वाले दीपक सिंह बनाने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं किरण डेंबला।

किरण डेंबला का जन्म भारत में हुआ है और वह हैदराबाद में रहती हैं। बॉडी बिल्डर पहनने से पहले वह हाउसवाइफ हुआ करती थी। लेकिन इस समय वह एक सर्टिफाइड फिटनेस कोच बन गई हैं। उनकी पहचान सिर्फ बॉडी बिल्डर तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने बॉडी बिल्डर बनने से पहले 42 साल की उम्र में डीजे का प्रोफेशनल कोर्स किया था और वह पब्स और क्लब्स में प्रोफेशनल डीजे के रूप में पहचानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें- पुष्पा 2: सामंथा को ‘उं अंटावा’ के लिए मिले थे 5 करोड़, श्रीलीला को मिली है आधी से…

आज तक से की गई बातचीत में उन्होंने बताया था कि साल 1999 में उनकी शादी हुई थी, जिसके बाद वह हाउसवाइफ बन गई। 2003 में उन्होंने बेटी को जन्म दिया और उसके बाद फिर एक बेटा भी हुआ। इसी बीच उनके दिमाग में खून थक्का जम गया था। उन्हें उपचार के लिए लंबे समय तक बेड रेस्ट करना पड़ा जिसकी वजह से उनका वजन 75 किलो के आसपास हो गया था, फिर उन्होंने अपने वजन को कम करने का मन बनाया और इसी तरह से उन्होंने जिम जॉइन किया। उनकी मेहनत और हार्ड वर्क की वजह से न सिर्फ उनका वजन कम हुआ बल्कि वह बॉडी बिल्डर बन गई।

दो बच्चों की मां किरण डेंबला ने घर से बाहर निकाल कर न सिर्फ अपनी अलग पहचान बनाई है बल्कि उन्होंने शादीशुदा महिलाओं के लिए एक मिसाल कायम की है और इसी वजह से वह महिलाओं के बीच अब प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। किरण डेंबला ने मसल्स भी गेम किया और सिक्स पैक ऐब्स भी बनाएं जिस तरह से उन्होंने अपने आप को फिट रखा है, वह अब ऑनलाइन और ऑफलाइन महिलाओं को फिट रहने के लिए ट्रेनिंग भी देती हैं। किरण डेंबला अपने आप में एक पहचान बन गई हैं। वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन उन पर बन रही बायोपिक के बाद देश और दुनिया भर में लोग उनकी कहानी को जान पाएंगे और यह कहानी यकीनन उन महिलाओं को प्रेरित करेगी जो हाउसवाइफ होते हुए भी अपने आप को फिट रखना चाहती हैं।

Deepak singh to make biopic on kiran dembla know all about female body builder india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 13, 2024 | 06:25 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.