DDLJ ने रचा इतिहास, लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में प्रतिमा स्थापित करने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म
शाहरुख खान और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने इतिहास रचा है। फिल्म की एक नई मूर्ति लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में स्थित रोमांचक ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ मूवी ट्रेल में शामिल होने जा रही है।
- Written By: सोनाली झा
शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने रचा इतिहास
मुंबई: हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस एलायंस ने आज घोषणा की है कि एक नई मूर्ति लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में स्थित रोमांचक ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ मूवी ट्रेल में शामिल होने जा रही है। यह सम्मान यशराज फिल्म्स की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को मिला है। यह लीसेस्टर स्क्वायर, लंदन में स्थापित होने वाली पहली भारतीय फिल्म की मूर्ति होगी! यह घोषणा DDLJ के 30 वर्ष पूरे होने के जश्न की शुरुआत का प्रतीक भी होगी। एक कालातीत और बहु-पुरस्कार विजेता रोमांटिक कॉमेडी, जिसने आदित्य चोपड़ा के निर्देशन की शुरुआत भी कराई थी।
यह कांस्य प्रतिमा बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स शाहरुख खान और काजोल को DDLJ के एक पोज में प्रदर्शित करेगी। इस साल वसंत ऋतु में इसका अनावरण होना तय है। आज की यह घोषणा इस बात का प्रमाण है कि यह फिल्म ब्रिटेन के पांच मिलियन से अधिक दक्षिण एशियाई समुदाय द्वारा कितनी पसंद की जाती है। DDLJ भारत और दुनिया भर के दक्षिण एशियाई लोगों के लिए पॉप संस्कृति का एक अहम हिस्सा है।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे राज और सिमरन और उनकी प्रेम कहानी का अनुसरण करती है, जो यूरोप और भारत में फैली हुई है। इसकी शुरुआत किंग्स क्रॉस स्टेशन से एक ट्रेन यात्रा से होती है। यह स्थान और भी उपयुक्त है क्योंकि लीसेस्टर स्क्वायर DDLJ के उस दृश्य में दिखता है, जब राज और सिमरन पहली बार एक-दूसरे से टकराते हैं। हालांकि वे एक-दूसरे को नहीं पहचानते और फिर यूरोप की यात्रा शुरू होती है। उस दृश्य में लीसेस्टर स्क्वायर के दो प्रमुख सिनेमा घर प्रमुखता से दिखाए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ayushmann Khurrana ने ‘प्रजापति पांडे’ से उठाया पर्दा, ‘पति पत्नी और वो दो’ में दिखेगा कन्फ्यूजन का तड़का
Rani Mukerji ने ‘मर्दानी 3’ की सफलता पर जताई खुशी, बोलीं- शिवानी शिवाजी रॉय बन चुकी है लोगों की आवाज
Ranveer Singh Photography: ‘हमजा अली’ के अंदाज में रणवीर सिंह ने खींची फोटो, अर्जुन कपूर ने किया दिलचस्प पोस्ट
दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार स्पॉट हुईं Deepika Padukone, केयरिंग अंदाज में दिखे रणवीर सिंह
नई प्रतिमा ओडियन सिनेमा के बाहर, पूर्वी टेरेस पर स्थापित की जाएगी, और उस दृश्य को श्रद्धांजलि देगी। फिल्म में लंदन के अन्य स्थान जैसे हॉर्सगार्ड्स एवेन्यू, हाइड पार्क, टॉवर ब्रिज और किंग्स क्रॉस स्टेशन भी शामिल हैं। इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा पर गहरा प्रभाव डाला है और यह एक ऐसा वैश्विक घटना बन गई कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान इसका उल्लेख किया था।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
यूके में, इस फिल्म का सांस्कृतिक महत्व आज भी बरकरार है, और इसी पर आधारित एक नया म्यूज़िकल कम फॉल इन लव – द डीडीएलजे म्यूजिकल 29 मई 2025 को मैनचेस्टर ओपेरा हाउस में शुरू होने जा रहा है। DDLJ के सितारे शाहरुख खान और काजोल अब ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के दिग्गजों के साथ शामिल होंगे।
