Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डकोटा जॉनसन-सोनाली बेंद्रे, गायत्री जोशी पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर, भगवा चुन्नी ओढ़े दिखीं Fifty Shades of Grey एक्ट्रेस

'फिफ्टी शेड्स ऑप ग्रे' से मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन जमुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और गायत्री जोशी भी नजर आईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Jan 18, 2025 | 10:46 PM

डकोटा जॉनसन और सोनाली बेंद्रे साथ में पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ‘फिफ्टी शेड्स ऑप ग्रे’ से मशहूर एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस भगवा चुन्नी ओढ़े भक्ति में लीन दिखीं। वहीं उनके साथ एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और गायत्री जोशी भी नजर आईं।

दरअसल, डकोटा जॉनसन अपने बॉयफ्रेंड और कोल्डप्ले बैंड के मेन सिंगर क्रिस मार्टिन के साथ मुंबई पहुंची हैं। आज यानी 18 तारीख से 21 तारीख तक मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोल्डप्ले का इंडिया कॉन्सर्ट शुरू हो रहा है। हालांकि, डकोटा ने कॉन्सर्ट शुरू होने से पहले मंदिर जाकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ आर्शीवाद लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक साथ बेहद प्यारी दिखीं एक्ट्रेसेस
वायरल इस वीडियो में डकोटा , सोनाली और गायत्री एक साथ मंदिर में प्रवेश करते हैं और इस दौरान तीनों बहुत उत्साहित नजर आए। मंदिर परिसर से गुजरते हुए वे एक-दूसरे से बातचीत करते हुए भी दिखाई दिए। वहीं एक्ट्रेसेस के लुक की बात करें, तो डकोटा नेवी-ब्लू एथनिक आउटफिट पहनी हुई थी, जिस पर उन्होंने नारंगी दुपट्टा ओढ़ा हुआ था। सोनाली बेज सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी थे। वे सभी मुस्कुरा रहे थे और बातचीत में मग्न लग रहे थे।

क्रिस मार्टिन और बॉयफ्रेंड के साथ आई हैं डकोटा
इस बीच, कुछ समय पहले पैपराजी ने गेटवे ऑफ इंडिया पर कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन को देखा, जब वे स्पीड बोट से नवी मुंबई जा रहे थे। आपको बता दें, कोल्डप्ले के प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन हाल ही में अपने अभिनेता और अपनी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ भारत आए। वे देश में पर्यटन संबंधी चीजों का आनंद ले रहे हैं। मुंबई के ऐतिहासिक श्री बाबुलनाथ मंदिर में जोड़े की यात्रा को सोशल मीडिया पर खूब देखा गया, जिसमें कई वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एक वीडियो में डकोटा को मंदिर के अंदर नंदी की मूर्ति के कानों में फुसफुसाते हुए दिखाया गया, जबकि क्रिस मुस्कुराते हुए देख रहे थे। इस पल के बाद, डकोटा क्रिस के साथ शामिल हो गए, और उन्होंने एक साथ कुछ मधुर पल बिताए। 2017 से डेटिंग कर रहे इस जोड़े को भारत में अपने समय का आनंद लेते देखा गया।

Dakota johnson and sonali bendre at siddhivinayak temple video viral on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 18, 2025 | 09:41 PM

Topics:  

  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

15 साल बाद प्रियदर्शन-पंकज त्रिपाठी की जोड़ी करेगी धमाकेदार वापसी, नई कॉमेडी फिल्म का ऐलान

2

जॉन सीना के संन्यास पर भावुक हुए रणदीप हुड्डा, बताया क्यों हैं WWE लेजेंड हर किसी के लिए प्रेरणा

3

मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की फिल्म ‘डकैत’ के टीजर रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन थिएटर में मचेगा धमाल

4

रानी चटर्जी की फिल्म ‘परिणय सूत्र’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, पोस्टर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.