धड़क 2 के फर्स्ट डे पर शानदार ऑफर, पहले दिन आधी कीमत में मिलेगी टिकट
Dhadak 2 फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पहले दिन के लिए ऑफर है टिकट आधी कीमत पर मिलेगी।
- Written By: अनिल सिंह
धड़क 2 की रिलीज डेट पर धमाकेदार ऑफर, पहले दिन के टिकट पर 50 फीसदी की छूट
Dahdak 2: साल की सबसे चर्चित रोमांटिक फिल्म ‘धड़क 2’ अब और भी खास बनने जा रही है! जी हां, अगर आप पहले दिन, पहला शो देखने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है। फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों के लिए एक विशेष ऑफर की घोषणा की है। पहले दिन के सभी शो के टिकट की कीमत आधी होगी।
फिल्म मेकर्स ने यह ऑफर खासतौर पर युवाओं के लिए रखा है, क्योंकि प्रेम कहानी पर आधारित अधिकतर फिल्में कॉलेज का युवा वर्ग देखता है, जिन्हें इस ऑफर से अच्छा फायदा होगा और साथ ही वह अपने चाहने वालों के साथ इस फिल्म का लुक उठा सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
इंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की ‘स्पेशल पानी’ वाली बोतल बनी चर्चा का विषय, जानें इसकी कीमत और खासियत
सूरज नांबियार से अलगाव की खबरों के बीच मौनी रॉय का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए
26/11 मुंबई हमले की कानूनी लड़ाई पर आधारित प्रहार का टीजर रिलीज, उज्ज्वल निकम के किरदार में छाए राजकुमार राव
ये भी पढ़ें- जानें कौन हैं मेधा राणा? बॉर्डर 2 में वरुण धवन के साथ आएंगी नजर
धड़क 2 सिनेमाघरों में 1 अगस्त 2025 को रिलीज हो रही इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है और यह 2018 में रिलीज़ हुई ‘धड़क’ का आधिकारिक सीक्वल है।
प्यार को मिल रहा है खास तोहफा
फिल्म की थीम जितनी भावुक और दिल को छू लेने वाली है, उतना ही खास है इसका प्रमोशन। प्रचार टीम ने सोशल मीडिया पर इस ऑफर को कुछ इस तरह साझा किया, “A love like this deserves to be shared. अपने खास किसी के साथ धड़क 2 का जादू अब सिर्फ आधे दाम में! अगर आप अपने प्रियजन, दोस्त या परिवार के साथ एक यादगार फिल्मी शाम बिताना चाहते हैं, तो यह मौका बिल्कुल न छोड़ें।
एडवांस बुकिंग इस बुधवार से शुरू
धड़क 2 की एडवांस बुकिंग *इस बुधवार* से देशभर के प्रमुख मल्टीप्लेक्स और ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स पर शुरू हो जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म को पहले ही दिन शानदार ओपनिंग मिलेगी, खासकर इस छूट की वजह से।
फिल्म क्यों है खास
‘धड़क 2’ केवल एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि यह सामाजिक वर्गों और जातीय भेदभाव की पृष्ठभूमि में पनपते रिश्तों की कहानी है। फिल्म में समकालीन युवाओं के संघर्ष, सपने और भावनाओं को दर्शाया गया है, जिससे दर्शक गहराई से जुड़ाव महसूस करेंगे। तो तैयार हो जाइए 1 अगस्त को धड़कते दिलों के साथ ‘धड़क 2’ देखने के लिए, और इस बुधवार ही बुक कीजिए अपने टिकट – वो भी 50% की छूट के साथ।
