Dacoit day 1 Collection: ‘धुरंधर 2’ के तूफान में उड़ गई ‘डकैत’, पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर ढीली पड़ी रफ्तार
Dacoit ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। पहले दिन फिल्म ने उम्मीद से कम कमाई की, जबकि ‘धुरंधर 2’ से कड़ी टक्कर मिल रही है। निगेटिव रिव्यूज का असर 'डकैत' की कमाई पर साफ नजर आ रहा है।
- Written By: सोनाली झा
डकैत की कमाई (फोटो- सोशल मीडिया)
Dacoit Box Office Prediction Day 1: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म ‘डकैत’ (Dacoit) से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ओपनिंग डे पर फिल्म की कमाई ने सभी को चौंका दिया। अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन दोपहर तक महज 51 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो कि उम्मीद से काफी कम माना जा रहा है।
हिंदी वर्जन में फिल्म ने केवल 4 लाख रुपये जबकि तेलुगू में 47 लाख रुपये की कमाई की। भारत में फिल्म को कुल 1186 स्क्रीन ही मिल पाई हैं, जिसकी वजह से इसकी कमाई पर असर साफ देखने को मिल रहा है। फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 61 लाख रुपये तक पहुंच पाया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘धुरंधर 2’ की मजबूत मौजूदगी के बीच ‘डकैत’ को अपनी जगह बनाना मुश्किल हो रहा है।
धुरंधर 2 से मिल रही कड़ी टक्कर
आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। ऐसे में ‘डकैत’ को रिलीज के साथ ही कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। दर्शकों का झुकाव बड़े बजट और स्टार पावर वाली फिल्मों की ओर ज्यादा दिखाई दे रहा है, जिसका असर ‘डकैत’ की ओपनिंग पर पड़ा है। हालांकि, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, क्योंकि फिलहाल ‘धुरंधर 2’ के अलावा कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
डकैत की कहानी
फिल्म डकैत की कहानी हरि नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे प्यार में धोखा मिलता है और वह बदले की आग में डकैत बन जाता है। शहर में उसका नाम डर का पर्याय बन जाता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसकी जिंदगी में एक लड़की की एंट्री होती है, जो उसके जीवन को नई दिशा देने की कोशिश करती है। फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है।
निगेटिव रिव्यू से बढ़ी चिंता
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म का फर्स्ट हाफ थोड़ा धीमा और बोरिंग है, वहीं स्क्रीनप्ले में भी कमजोरियां नजर आती हैं। इन निगेटिव रिव्यूज का असर आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई पर पड़ सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर ‘डकैत’ अपनी रफ्तार पकड़ पाती है या नहीं।
