Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

63 साल पुराना गाना Pretty Little Baby सोशल मीडिया पर बना ट्रेंड, सिंगर कभी रच चुकी हैं इतिहास

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक गाना खूब वायरल हो रहा है। जिस पर सेलिब्रिटीज से लेकर इन्फ्लुएंसर्स जमकर रील्स बना रहे हैं। यह गाना 63 साल पुराना है और इसका नाम प्रिटी लिटल बेबी है। ऐसे में आइए जानते हैं इसकी सिंगर कौन हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: May 28, 2025 | 08:22 AM

प्रिटी लिटल बेबी सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सोशल मीडिया की दुनिया में कोई ट्रेंड कब वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन दिनों एक 63 साल पुराना इंग्लिश गाना “प्रिटी लिटल बेबी” इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। यह गाना साल 1962 में रिलीज हुआ था, लेकिन आज फिर से लोगों की जुबान पर आ चुका है। खासकर इंस्टाग्राम पर लोग इस गाने पर रील्स बना रहे हैं और सेलिब्रिटीज से लेकर आम यूजर्स तक हर कोई इसके रोमांटिक टोन पर थिरकता नजर आ रहा है।

दरअसल, टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर से लेकर रियलिटी शो फेम आयशा खान तक, कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स इस गाने पर वीडियो बनाकर शेयर कर चुके हैं। “प्रिटी लिटल बेबी” का यह अचानक हुआ रिवाइवल लोगों के बीच नॉस्टेल्जिया का एक खूबसूरत जरिया बन गया है।

कौन हैं प्रिटी लिटल बेबी की सिंगर?
शायद बहुत कम लोगों को पता हो कि इस गाने को गाया है अमेरिकी गायिका कोनी फ्रांसिस ने, जिनका असली नाम कॉन्सेटा रोजा मारिया फ्रैंकोनेरो है। 1950 और 1960 के दशक में कोनी फ्रांसिस अमेरिका की टॉप फीमेल सिंगर हुआ करती थीं। उन्होंने 30 के दशक में गाने शुरू किए और उनके करियर ने नौ दशकों तक दुनिया को अपने गीतों से मंत्रमुग्ध किया। 1960 में उनका गाना “एवरीबडीज समबडीज फूल चार्ट” बिलबोर्ड हॉट 100 चार्ट में नंबर 1 पर रहा था।

ये भी पढ़ें- RCB की जीत के बाद ग्राउंड पर रोमांटिक हुए अनुष्का-विराट, एक-दूसरे को दी फ्लाइंग किस, VIDEO वायरल

आपको बता दें, कोनी फ्रांसिस वो पहली महिला थीं जिन्होंने बिलबोर्ड हॉट 100 चार्ट में टाइट हासिल किया था। उन्होंने अपने करियर में करीब 200 मिलियन रिकॉर्ड्स दुनियाभर में बेचे। हालांकि 2018 में उन्होंने संगीत की दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन “प्रिटी लिटल बेबी” जैसे गानों की बदौलत आज भी वो दिलों में बसी हुई हैं।

लाखों लोगों के दिलों को छू रहा ये गाना
खास बात यह है कि कोनी फ्रांसिस खुद इस गाने को भूल चुकी थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्हें बताया गया कि यह गाना फिर से ट्रेंड कर रहा है, तो उन्होंने दोबारा इसे सुनकर याद किया। कोनी ने कहा, “मुझे यह गाना याद नहीं था, मुझे दोबारा सुनना पड़ा। सोचकर अच्छा लगता है कि 63 साल पहले रिकॉर्ड किया गया मेरा गाना आज भी लाखों लोगों के दिलों को छू रहा है। यह एक अद्भुत एहसास है।”

Connie francis 63 year old song pretty little baby became trend on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2025 | 08:22 AM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Hollywood stars

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.