Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

India’s Got Latent Controversy: बादशाह के बाद Samay Raina के सपोर्ट में आए कृष्णा अभिषेक, कहा- ‘वो अच्छे इंसान है’

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर इलाहाबादिया के विवादित कमेंट के बाद काफी हंगामा मचा हुआ है। उन्हें इसकी वजह से हर तरफ आलोचना भी सहनी पड़ी। ऐसे में बादशाह के बाद अब कृष्णा अभिषेक भी समय को सपोर्ट करते नजर आए।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Mar 01, 2025 | 09:41 AM

कृष्णा अभिषेक, समय रैना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: समय रैना के कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर रणवीर इलाहबादिया ने माता-पिता को लेकर एक अश्लील कमेंट किया था। जिसके बाद से हर तरफ काफी बवाल मचा हुआ है और सोशल मीडिया पर उनकी काफी ज्यादा आलोचना भी हो रही है। लेकिन इन सबके बीच जहां कई सेलेब्स ने समय रैना को सपोर्ट किया, तो कुछ ने इस बात को लेकर उन्हें तंज भी कसा है। ऐसे में अब बादशाह के बाद कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी उनके सपोर्ट में उतरे हैं।

दरअसल, विवादित बयान के बाद जब लोगों ने उनके वीडियो पर सवाल उठाया तो रणवीर इलाहबादिया और समय रैना दोनों के खिलाफ कई पुलिस शिकायतें हुईं। अब इस विवाद के बीच कृष्णा अभिषेक भी समय रैना के सपोर्ट करते दिखे हैं और उन्होंने समय को एक अच्छा इंसान बताया।

ईटाइम्स के मुताबिक, कृष्णा ने कहा कि समय एक ‘बहुत प्यारे’ इंसान हैं। उन्होंने कहा कि उनके रोस्ट के बारे में अच्छी बात यह है कि वह अब भी सभी का सम्मान करते हैं और एक बहुत अच्छे इंसान हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पुरुष, महिला और ब्लाइंड क्रिकेट टीम बनीं विश्व चैंपियन, अमिताभ बच्चन ने जताया गर्व

YRKKH Twist: अरमान की जान खतरे में! पार्टी के बीच रची गई मौत की चाल, क्या समय रहते बचा पाएगी अभिरा

Tulsi Mihir Drama: ऋतिक की हालत देख रो पड़ी तुलसी, मिहिर को होगा अपनी गलती का एहसास

Anupama Spoiler: गौतम की बातों से भड़केगी राही, प्रेम के साथ फ्लर्ट करेगी प्रेरणा, घर में मचेगा बवाल

उन्होंने आगे कहा कि,”वह हमारे शो पर आएंगे और मैं खुद इंडियाज गॉट लेटेंट में जाने वाला था, लेकिन मेरी तबीयत खराब हो गई, जिसकी वजह से नहीं पहुंच सका। उन्होंने मुझे इनवाइट किया था। मुझे समय का शो पसंद है। गाली गलोच, ठीक है भाई। उनके अपने अलग व्यूअर्स हैं। वह यह सब कुछ जानबूझकर नहीं करते हैं और लोग उनकी बातों का बुरा भी नहीं मानते। मैं उनके शो में जाना चाहता हूं, उम्मीद है कि अगर ऐसा होता है, तो मैं गेस्ट के तौर पर वहां जाउंगा।”

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रणवीर के अलावा शो के अन्य पैनलिस्टों में द रिबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्व मुखीजा, आशीष चंचलानी और कॉमेडियन जसप्रीत सिंह शामिल थे। बैकलैश के बाद, समय रैना ने यूट्यूब से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी एपिसोड अपने यूट्यूब चैनल से डिलीट कर दिए थे। एक बयान जारी करते हुए उन्होंने लिखा, “जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से सभी इंडियाज गॉट लेटेंट वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा कि उनकी पूछताछ निष्पक्ष रूप से समाप्त हो। धन्यवाद।”

Comedian krushna abhishek support in samay raina after badshah says he is a good person

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 01, 2025 | 09:41 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • India's Got Latent
  • Samay Raina

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.