कॉन्सर्ट तो बहाना था कोल्डप्ले को महाकुंभ आना था, क्रिस मार्टिन के आस्था की डुबकी पर बोले फैंस

Chris Martin Takes Holy Deep In Maha Kumbh: क्रिस मार्टिन ने अपनी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ महाकुंभ के मौके पर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। फैंस बोल पड़े कॉन्सर्ट तो बहाना था कोल्डप्ले को महाकुंभ में आना था।
Chris Martin Takes Holy Deep at Maha Kumbh With His Girlfriend Dakota Johnson
क्रिस मार्टिन के आस्था की डुबकी पर बोले फैंस, कॉन्सर्ट तो बहाना था कोल्डप्ले को महाकुंभ आना था
Published on
Updated on

Chris Martin In Maha Kumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हो रहा महाकुंभ 2025 सुर्खियों में बना हुआ है। बॉलीवुड के कई सितारों ने आस्था की डुबकी लगाई। तो अब कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के लिए भारत पहुंचे क्रिस मार्टिन भी आस्था की डुबकी लगाने से खुद को रोक नहीं पाए हैं। अपनी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने वहां स्नान किया और आस्था की डुबकी भी लगाई। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब ऐसे में फैंस मजा ले रहे हैं कि कोल्डप्ले कॉन्सर्ट तो एक बहाना था क्रिस मार्टिन को महाकुंभ में आना था।

क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन के कुंभ स्नान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक यूजर ने साझा किया है। यूजर खुद भी प्रयागराज डुबकी लगाने पहुंचे हुए हैं। उनके सामने डकोटा जॉनसन और क्रिस मार्टिन जब नजर आए तो उन्होंने इनका वीडियो बना लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन गंगा नदी में महाकुंभ के दौरान स्नान करते हुए नजर आए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बाकी श्रद्धालुओं की तरह आस्था की डुबकी भी लगाई है।

भारत में आने के बाद क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन ने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर दर्शन भी किया था। उनका वह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि विदेशी कलाकार भारत में आने के बाद भारत की परंपरा को अपनाते हुए नजर आए हैं। महाकुंभ 2025 शुरू होने के साथ से ही सुर्खियों में बना हुआ है। प्रयागराज पहुंचकर बॉलीवुड के कई सितारों ने आस्था के डुबकी लगाई है, तो अब इसमें विदेशी कलाकार भी आस्था की डुबकी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। क्रिस मार्टिन की अगर बात करें तो वह अपने बैंड कोल्डप्ले के साथ भारत के दौरे पर हैं और यहां वह लगातार कॉन्सर्ट कर रहे हैं। उनका कॉन्सर्ट देखने के लिए अच्छी खासी दर्शकों की भीड़ इकट्ठा होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com