Coldplay के लाइव शो में छाए बुमराह, क्रिस मार्टिन ने दिया खास तरीके से सम्मान, देखें वीडियो

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लाइव कॉन्सर्ट के दौरान वाहवाही मिली। कोल्डप्ले के सिंगर क्रिस मार्टिन ने मुंबई कॉन्सर्ट में लगातार दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह की तारीफ की।
Coldplay के लाइव शो में छाए बुमराह
जसप्रीत बुमराह और क्रिस मार्टिन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लाइव कॉन्सर्ट के दौरान वाहवाही मिली। कोल्डप्ले के सिंगर क्रिस मार्टिन ने मुंबई कॉन्सर्ट में लगातार दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह की तारीफ की। रविवार को बुमराह की अलग तरह से सराहना की गई। बुमराह के लिए क्रिस मार्टिन ने बड़ी स्क्रीन पर एक वीडियो दिखाया। जिसके बाद दर्शकों में अलग तरह की उत्साह देखने को मिली।

बुमराह ने पिछले साल की शुरुआत में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ओली पोप के एक शानदार यॉर्कर के जरिए बोल्ड किया था। क्रिस मार्टिन ने इसी वीडियो को कॉन्सर्ट में चलाया और दर्शकों का शोर सूनने को मिला। इसके बाद बुमराह ने क्रिस मार्टिन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कॉन्सर्ट के दौरान ऐसा किया। यह वाकई में शानदार था।

बुमराह ने की तारीफ

बुमराह ने एक्स पर उस पल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इससे मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। मुंबई में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में अविश्वसनीय माहौल देखने को मिला। यह जो देखा वो काफी खास था।  रविवार (19 जनवरी) की क्लिप में मार्टिन को यह कहते हुए सुना जा सकता है: "दुनिया के नंबर 1 जसप्रीत को सम्मान और प्यार के साथ। हमें उम्मीद है कि हम भारत द्वारा इंग्लैंड को ध्वस्त करने की एक छोटी सी क्लिप दिखाकर जसप्रीत को प्यार भेज सकते हैं। वीडिया नीचे देख सकते हैं..

क्रिस मार्टिन ने बुमराह के बारे में कहा कि कल हमने अपने शो में कहा था कि जसप्रीत बुमराह ने हमें शो रोकने के लिए कहा था। वह बैकस्टेज थे और मुझे गेंदबाजी करना चाहते थे। यह सच नहीं है। मुझे बहुत अफसोस है। मार्टिन ने इस बात की माफी भी मांग ली। उन्होंने कहा कि यह झूठ था।

बुमराह अभी हैं चोटिल

बुमराह बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पांचवें मुकाबले में चोटिल हो गए। उसके बाद वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नहीं दिखेंगे। बुमराह की पीठ में खिचांव के कारण ही भारतीय टीम को नुकसान हुआ है। चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है। जिसमें बुमराह को शामिल किया गया।

अगरकर ने टीम की घोषणा के बाद बताया कि बुमराह को पांच सप्ताह के लिए आराम दिया गया है। उम्मीद है कि वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फिट हो जाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। वहीं दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com