कॉकटेल 2 को लेकर सोशल मीडिया पर बंटी दर्शकों की राय, किसी ने कहा शानदार तो किसी ने बताया जबर्दस्ती का सीक्वल
Cocktail 2 X Review: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ दर्शकों ने इसे इमोशनल और सुकून देने वाली फिल्म बताया है।
- Written By: सोनाली झा
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shahid Kapoor Film Cocktail 2 X Review: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई थी। खासकर इसलिए क्योंकि यह लोकप्रिय फिल्म ‘कॉकटेल’ के नाम से जुड़ी हुई है। रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।
कॉकटेल 2 को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने माना कि ‘कॉकटेल 2’ मनोरंजन तो करती है, लेकिन कहानी के स्तर पर वह उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाती, जितनी उम्मीद की जा रही थी। कुछ यूजर्स का कहना है कि फिल्म में भावनाएं तो हैं, लेकिन कहानी दर्शकों को पूरी तरह अपने साथ जोड़ने में सफल नहीं होती।
जबर्दस्ती का सीक्वल बता रहे कुछ दर्शक
सोशल मीडिया पर कुछ नेटिजंस ने फिल्म को जबर्दस्ती का सीक्वल तक करार दिया है। उनका मानना है कि फिल्म का पहली ‘कॉकटेल’ से कोई खास संबंध नहीं है और केवल नाम का फायदा उठाने की कोशिश की गई है। हालांकि, कई दर्शकों ने यह भी माना कि फिल्म को एक स्वतंत्र रोमांटिक ड्रामा के तौर पर देखा जाए तो यह बेहतर अनुभव दे सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Eetha First Look Out: ‘ईथा’ का फर्स्ट लुक आते ही छा गईं श्रद्धा कपूर, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Cocktail 2 Review: आधुनिक रिश्तों की कहानी पेश करती है शाहिद कपूर कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2
AI Deepfake पर भड़कीं Preity Zinta, बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले से मचा तहलका, बढ़ीं टेक कंपनियों की मुश्किलें
Haunted 3D Day 7: ‘हॉन्टेड 3D’ का धमाल जारी, 7वें दिन कमाई से सबको चौंकाया, पहले हफ्ते में बटोरे इतने करोड़
Cocktail 2 is one of those films where every character gets a chance to shine!Nobody gets lost in the story and that’s what makes it such an engaging watch 🤩🙌🏼 #Cocktail2Review pic.twitter.com/cHAo2JN7Ri — LoveCricket (@CricketLove2000) June 19, 2026
कृति सेनन और कलाकारों की हो रही तारीफ
जहां कहानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं कलाकारों के अभिनय को सराहना मिल रही है। खासकर कृति सेनन की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया है। शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के अभिनय की भी प्रशंसा की जा रही है। कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म के किरदार लंबे समय तक याद रह जाते हैं।
Watched #Cocktail2 A forced sequel boring script & lots of overacting.#KritiSanon is the ONLY saving grace of the film you can watch it for her 😍 Another flop for Shahid kapoor. How he is surviving in the industry for more than 2 decades is BEYOND SCIENCE. pic.twitter.com/T10FYkA0wW — Aamir 2100cr SRK 1100cr (@Rancho119) June 19, 2026
सेकंड हाफ को लेकर मिली शिकायतें
कॉकटेल 2 के दूसरे हिस्से को लेकर कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ दर्शकों का मानना है कि सेकंड हाफ की रफ्तार धीमी हो जाती है, जिससे कहानी थोड़ी बोरिंग महसूस होती है। हालांकि, एक वर्ग ऐसा भी है जिसे फिल्म का इमोशनल पक्ष काफी पसंद आया है और उन्होंने इसे सुकून देने वाली रोमांटिक फिल्म बताया है। क्रिटिक्स की तरह दर्शकों से भी फिल्म को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। अब सभी की निगाहें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हैं।
