Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Devendra Fadnavis ने ‘छावा’ को बताया सुंदर फिल्म, बोले- उनका बलिदान लोगों के सामने…

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विक्की कौशल की फिल्म छावा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इतिहास लिखने वालों ने छत्रपति संभाजी महाराज के साथ बहुत अन्याय किया, लेकिन इस फिल्म के माध्यम से उनकी वीरता लोगों के सामने आ रहे हैं।

  • By सोनाली झा
Updated On: Mar 05, 2025 | 08:30 PM

देवेंद्र फडणवीस ने 'छावा' को बताया सुंदर फिल्म

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छत्रपति संभाजी महाराज की प्रेरक गाथा बताने वाली ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ की प्रशंसा की है। विधायकों और एमएलसी के लिए आयोजित स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म देखने के बाद, उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन को चित्रित करने के लिए फिल्म निर्माताओं को बधाई दी।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से कहा कि एक बहुत ही सुंदर फिल्म बनाई गई है। हमारी सहयोगी मंत्री अदिति तटकरे ने आज सभी विधायकों और एमएलसी के लिए इस स्क्रीनिंग का आयोजन किया है। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित ‘छावा’ में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज और अक्षय खन्ना सम्राट औरंगजेब की भूमिका में हैं। इसमें रश्मिका मंदाना और दिव्या दत्ता भी हैं।

#WATCH मुंबई: ‘छावा’ फिल्म देखने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “बहुत ही सुंदर फिल्म बनाई गई है। हमारी सहयोगी मंत्री अदिति तटकरे ने आज सभी विधायकों और MLC के लिए इस स्क्रीनिंग का आयोजन किया है… इस फिल्म के माध्यम से उनकी वीरता, बहादुरी, चतुराई,… pic.twitter.com/IPWFlmfJWn — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2025

सीएम ने आगे बताया कि इतिहास लिखने वालों ने छत्रपति संभाजी महाराज के साथ बहुत अन्याय किया, लेकिन इस फिल्म के माध्यम से उनकी वीरता, बहादुरी, चतुराई, बुद्धिमत्ता, ज्ञान, उनके जीवन के ये सभी पहलू लोगों के सामने आ रहे हैं। और जिस तरह छत्रपति शिवाजी महाराज के बाद छत्रपति संभाजी महाराज ने लगातार स्वराज्य की रक्षा की, उनका बलिदान इस फिल्म के माध्यम से लोगों के सामने आ रहा है। मैं इस फिल्म के निर्माताओं और पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूं।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विक्की की ‘छावा’ की सराहना की थी। नई दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में बोलते हुए पीएम मोदी ने मराठी और हिंदी सिनेमा दोनों में महाराष्ट्र के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि कैसे मराठा शासक के जीवन पर आधारित ‘छावा’ को देश भर में सराहना मिली है। पीएम मोदी ने कहा था कि ये महाराष्ट्र और मुंबई ही है जिसने मराठी फिल्मों के साथ-साथ, हिंदी सिनेमा को ये ऊंची दी है। और इन दिनों तो, छावा की धूम मची हुई है।

Cm devendra fadnavis called vicky kaushal chhaava a beautiful film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2025 | 08:30 PM

Topics:  

  • Chhaava
  • Devendra Fadnavis
  • Vicky Kaushal

सम्बंधित ख़बरें

1

मिशन 120+ के लिए भाजपा का ‘T20’ स्टाइल प्लान, फडणवीस की बड़ी सभाएं और गडकरी का तूफानी दौरा तय

2

अमरावती के अंबादेवी मंदिर को बड़ा तोहफा: चिखलदरा में 3 एकड़ जमीन मुफ्त देने पर फडणवीस सरकार की मुहर

3

मुंबई के डब्बावालों का यू-टर्न, उद्धव को छोड़ CM फडणवीस का थामा हाथ, BMC चुनाव में बदलेंगे समीकरण!

4

‘देवदूत’ कहे जाने वाले न्यूरो सर्जन डॉ. पाखमोडे का निधन, CM फडणवीस और नितिन गडकरी ने जताया शोक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.