मार्शल आर्ट्स के दिग्गज चक नॉरिस का निधन, अक्षय कुमार बोले- उन्होंने मुझे प्रेरित किया
Chuck Norris Death: हॉलीवुड के दिग्गज मार्शल आर्टिस्ट और एक्शन स्टार चक नॉरिस का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। अक्षय कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी फिल्में उनके लिए प्रेरणा रहीं।
- Written By: सोनाली झा
अक्षय कुमार और मार्शल आर्टिस्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
Akshay Kumar Tribute Chuck Norris: हॉलीवुड के दिग्गज मार्शल आर्टिस्ट और एक्शन स्टार चक नॉरिस का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि उन्हें 19 मार्च को हवाई में इमरजेंसी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अगले दिन उन्होंने अंतिम सांस ली।
चक नॉरिस के निधन की खबर से दुनियाभर के फिल्म प्रेमियों और सितारों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके योगदान को याद करते हुए कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया। अक्षय कुमार ने चक नॉरिस को अपनी प्रेरणा बताते हुए लिखा कि उनके लिए चक की फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सीख भी थीं।
मार्शल आर्ट्स से फिल्मों तक का सफर
अक्षय कुमार ने कहा कि मार्शल आर्टिस्ट के रूप में बड़े होते हुए ‘वे ऑफ द ड्रैगन’ और ‘मिसिंग इन एक्शन’ जैसी फिल्मों में चक नॉरिस को देखना मेरे लिए शिक्षा जैसा था। उनका अनुशासन, ताकत और नियंत्रण हमेशा मेरे साथ रहा। चक नॉरिस ने अपने करियर की शुरुआत मार्शल आर्ट्स से की थी। उन्होंने छह बार वर्ल्ड प्रोफेशनल मिडिलवेट कराटे चैंपियन का खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और 1968 में ‘द रेकिंग क्रू’ से डेब्यू किया।
सम्बंधित ख़बरें
UAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
Akshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
System में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
Growing up as a martial artist, watching Chuck Norris in Way of the Dragon, Missing in Action and many more wasn’t just entertainment…it was education. The discipline, strength, and that effortless command he brought on screen stayed with me. Grateful for the inspiration that… pic.twitter.com/thAc1t26Hm — Akshay Kumar (@akshaykumar) March 20, 2026
ब्रूस ली के साथ आइकॉनिक मुकाबला
चक नॉरिस को खास पहचान ब्रूस ली के साथ फिल्म वे ऑफ द ड्रैगन (रिटर्न ऑफ द ड्रैगन) में उनके आइकॉनिक फाइट सीन से मिली। यह सीन आज भी सिनेमा इतिहास के सबसे यादगार मुकाबलों में गिना जाता है। उन्होंने ‘मिसिंग इन एक्शन’ और ‘द डेल्टा फोर्स’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। इसके अलावा टीवी सीरीज ‘वॉकर, टेक्सास रेंजर’ से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली, जो नौ सीजन तक चली और दर्शकों के बीच बेहद पसंद की गई।
निजी जीवन और विरासत
चक नॉरिस ने दो शादियां की थीं और उनके चार बच्चे हैं। उनके परिवार में पत्नी और बच्चे शामिल हैं। उन्होंने अपने जीवन में अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत से एक मिसाल कायम की। चक नॉरिस का निधन फिल्म और मार्शल आर्ट्स की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। उनकी फिल्में और उनका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनके चाहने वाले उन्हें हमेशा उनके दमदार किरदारों और शानदार व्यक्तित्व के लिए याद रखेंगे।
