चित्रांगदा सिंह बनीं बैटल ऑफ गलवान की हीरोइन, बोलीं- सलमान खान ने निभाया वादा

चित्रांगदा सिंह सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में लीड रोल मिला है। 2020 की गलवान घाटी झड़प पर आधारित है और इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। वहीं दोनों की जोड़ी को लेकर दर्शकों में उत्साह है।
चित्रांगदा सिंह बनीं बैटल ऑफ गलवान की हीरोइन, बोलीं- सलमान खान ने निभाया वादा
चित्रांगदा सिंह बनीं बैटल ऑफ गलवान की हीरोइन
Published on: 
Updated on: 

Battle of Galwan: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में चित्रांगदा सिंह का नाम जुड़ गया है। देशभक्ति और वीरता पर आधारित इस फिल्म में चित्रांगदा को मुख्य एक्ट्रेस के रूप में कास्ट किया गया है। चित्रांगदा और सलमान की केमिस्ट्री पर्दे पर कैसी होगी यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और यह 2020 में भारत-चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है।

चित्रांगदा सिंह ने इस फिल्म में शामिल होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए सलमान खान के एक पुराने वादे को याद किया। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले मैं एक मराठी फिल्म के हिंदी रीमेक में सलमान सर के साथ काम करने वाली थी, जिसे महेश मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे थे। लेकिन वो फिल्म शुरू नहीं हो पाई। तब सलमान सर ने मुझसे कहा था कि अगली बार साथ ज़रूर काम करेंगे।’ और अब उन्होंने वह वादा निभाया है।

सलमान खान का डायलॉग

चित्रांगदा ने सलमान खान के मशहूर डायलॉग का हवाला देते हुए कहा कि जैसे वो कहते हैं, एक बार मैंने कमिटमेंट कर दी, तो फिर मैं खुद की भी नहीं सुनता। चित्रांगदा सिंह ने निर्देशक अपूर्व लाखिया की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उन पर विश्वास जताया, जबकि वह चाहें तो किसी और बड़े नाम को भी कास्ट कर सकते थे। चित्रांगदा आगे कहा कि मैं उनके भरोसे की बहुत इज्जत करती हूं और मुझे गर्व है कि मैं ‘बैटल ऑफ गलवान’ जैसी प्रेरणादायक कहानी का हिस्सा हूं।

फिल्म की कहानी

इस फिल्म से चित्रांगदा का जुड़ाव और भी व्यक्तिगत है, क्योंकि एक्ट्रेस के पिता आर्मी में कर्नल रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह बचपन से देशभक्ति और बलिदान की कहानियां सुनते हुए बड़ी हुई हैं। बैटल ऑफ गलवान को लेकर लोगों में पहले से ही काफी उत्साह है। फिल्म में देश के जवानों की बहादुरी और बलिदान को बड़े पर्दे पर जीवंत किया जाएगा। सलमान खान जैसे सुपरस्टार के साथ चित्रांगदा सिंह की जोड़ी इस फिल्म को और खास बना रही है। चित्रांगदा ने भी सलमान फिल्म टीम के स्वागत का अभिनंदन किया है। उन्होंने सलमान फिल्म्स द्वारा की गई स्वागत पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए शुक्रिया अदा किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com