चिरंजीवी ने देखा पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’, बोले- हर सीन दिल को छूने वाला अनुभव
Chiranjeevi on They Call Him OG: मेगास्टार चिरंजीवी ने पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ देखकर सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की। उन्होंने इसे बेहतरीन अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर ड्रामा बताया।
- Written By: सोनाली झा
चिरंजीवी ने देखा पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’
Chiranjeevi watched Pawan Kalyan Film: पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। हर दिन थिएटरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है और फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस बीच, मेगा स्टार चिरंजीवी ने भी फिल्म देखी और अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर साझा करते हुए फिल्म की जमकर तारीफ की।
चिरंजीवी ने फिल्म को एक शानदार अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर ड्रामा बताया और कहा कि फिल्म में एक्शन, इमोशन्स और कहानी का संतुलन बेहतरीन है। उन्होंने कहा कि हर सीन दर्शकों के दिल को छूने वाला है और फिल्म का सिनेमैटिक अनुभव यादगार बनाता है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चिरंजीवी ने लिखा कि मैंने अपने पूरे परिवार के साथ ‘दे कॉल हिम ओजी’ देखी और हर एक पल को पूरी तरह एंजॉय किया।
चिरंजीवी ने देखा पवन कल्याण की फिल्म
निर्देशक सुजीत ने फिल्म को शानदार तरीके से तैयार किया है। शुरुआत से अंत तक इसकी प्रस्तुति जबरदस्त है। हर सीन दिल को छूने वाला है और निर्देशक ने इसे बड़े सोच-विचार और विजन के साथ बनाया है। पवन कल्याण के अभिनय की तारीफ करते हुए चिरंजीवी ने कहा कि पवन कल्याण को स्क्रीन पर देखकर गर्व हुआ। उनका स्वैग और स्टाइल फिल्म को अलग ही लेवल पर ले जाता है। उनके अभिनय ने फैंस को वह एंटरटेनमेंट दिया, जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
संगीतकार एस थमन की सराहना
चिरंजीवी ने संगीतकार एस थमन की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने म्यूजिक को दिल से तैयार किया है। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और आर्टवर्क की तारीफ की और बताया कि पूरी टीम ने अपनी मेहनत और 100 प्रतिशत समर्पण दिया है। ‘दे कॉल हिम ओजी’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें पवन कल्याण के साथ इमरान हाशमी, प्रियंका अरुल मोहन, प्रकाश राज और श्रिया रेड्डी अहम भूमिकाओं में हैं।
दे कॉल हिम ओजी की कहानी
‘दे कॉल हिम ओजी’ को डीवीवी दानय्या और कल्याण दासरी ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि इसी प्रोडक्शन हाउस के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुपरहिट फिल्म ‘आरआरआर’ भी बनाई गई थी। फिल्म की कहानी, शानदार एक्शन और पवन कल्याण के दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत लिया है।
