सामाजिक मुद्दे पर बनी चिरैया को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, Divya Dutta ने सोशल मीडिया पर जताया फैंस का आभार
Divya Dutta की वेब सीरीज चिरैया को ओटीटी पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सामाजिक मुद्दों पर आधारित चिरैया ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया है। दिव्या ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल से आभार जताया।
- Written By: सोनाली झा
दिव्या दत्ता (फोटो- सोशल मीडिया)
Divya Dutta Post On Chiraiya Web Series: हिंदी सिनेमा और ओटीटी की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्या दत्ता एक बार फिर अपने दमदार अभिनय को लेकर चर्चा में हैं। दिव्या दत्ता की हालिया वेब सीरीज चिरैया को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इस सफलता से उत्साहित दिव्या दत्ता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का दिल से धन्यवाद किया है। सीरीज के रिलीज होने के बाद से ही इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
दिव्या दत्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वे उन सभी दर्शकों की आभारी हैं, जिन्होंने इस कहानी से जुड़कर इसे सराहा। दिव्या दत्ता ने कहा कि यह प्यार और समर्थन उनके लिए बेहद मायने रखता है। दिव्या दत्ता की चिरैया एक छह एपिसोड की हिंदी ड्रामा सीरीज है, जो वैवाहिक दुष्कर्म और पितृसत्तात्मक सोच जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर करती है।
महिला के अधिकारों की मजबूत आवाज
निर्देशक शशांत शाह ने इस कहानी के जरिए समाज में लंबे समय से चली आ रही उन कुरीतियों पर सवाल उठाने की कोशिश की है, जिन पर अक्सर खुलकर बात नहीं होती। दिव्या दत्ता की सीरीज की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी के बाद भी अपने अधिकारों और सहमति को लेकर आवाज उठाती है। यह कहानी दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है कि क्या शादी का मतलब हमेशा के लिए सहमति होता है, या फिर हर रिश्ते में सम्मान और इच्छा की अहमियत बनी रहनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Dhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Haiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
माधुरी दीक्षित से मिलकर भावुक हुईं वामिका गब्बी, शेयर किया खास फैन-गर्ल मोमेंट, बोलीं- बचपन का सपना हुआ पूरा
गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के तलाक पर माधुरी ग्रोवर का बड़ा खुलासा, बोलीं- सच सिर्फ वही दोनों जानते हैं
दमदार स्टार कास्ट और प्रभावशाली प्रस्तुति
इस सीरीज में दिव्या दत्ता के अलावा संजय मिश्रा, सिद्धार्थ शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, फैसल राशिद, टिन्नू आनंद और सरिता जोशी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से कहानी को और भी प्रभावशाली बना दिया है। दिव्या दत्ता की वेब सीरीज चिरैया न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि समाज के संवेदनशील पहलुओं पर गंभीर चर्चा भी छेड़ती है। यही वजह है कि यह सीरीज दर्शकों के दिलों को छूने के साथ-साथ उन्हें आत्ममंथन के लिए भी प्रेरित कर रही है।
