Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिनेश लाल यादव निरहुआ का शादियों में गाने से लेकर अभिनेता और फिर राजनेता बनने तक का सफर

  • By सुनीता पांडे
Updated On: Feb 02, 2024 | 03:20 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी भी फिल्मी पटकथा की तरह ही है। निरहुआ कभी शादी-विवाह में गाना गाया करते थे। कठिन संघर्ष के दौर से गुजरे निरहुआ की गूंज आज सड़क से संसद तक है। आज निरहुआ का जन्मदिन है। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें…

आर्थिक तंगी में गुजरा बचपन

खबरों के मुताबिक, दिनेशलाल यादव ने सबसे पहले गांव की शादियों में गाना बजाना शुरू किया था। कई बार तो किसी प्रोग्राम में पूरी रात गाने के बाद भी उन्हें पैसे नहीं मिलते थे। निरहुआ ने खुद कई इंटरव्यू में खुलासा कर चुके हैं कि आर्थिक तंगी के कारण वह कई दिनों तक सिर पर हारमोनियम लेकर पैदल चलते थे। उन्होंने ऐसा वक्त भी देखा है जब उनके पास साइकिल खरीदने तक के पैसे नहीं थे। 

हिट रहा पहला एल्बम

2 फरवरी 1979 को गाजीपुर जनपद के टड़वा टप्पा सौरी गांव में जन्मे निरहुआ की बचपन से ही संगीत में दिलचस्पी थी। संगीत की शुरुआती शिक्षा निरहुआ ने अपने चचेरे भाई विजय लाल यादव और प्यारेलाल यादव से ली। दिनेश लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत भी बतौर गायक ही की। इनके गाने खूब हिट हुए तो इनके पास फिल्मों के प्रस्ताव भी आने लगे। निरहुआ को पहली पहचान उनके ही एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ से मिली। एल्बम को टी सीरीज ने रिलीज किया और ये जबरदस्त हिट रहा। एल्बम इतना ज्यादा लोकप्रिय हुआ कि फैंस एक्टर को ‘निरहुआ’ कहने लगे।

इस तरह रातों रात बने सुपरस्टार

सिगिंग की दुनिया में खुद को स्थापित करने के बाद निरहुआ अभिनय की तरफ बढ़े। भोजपुरी फिल्म ‘चलत मुसाफिर मोह लियो रे’ से उन्होंने एक्टिंग के मैदान में कदम रखा। इसके बाद ‘निरहुआ रिक्शावाला’ में लीड अभिनेता के रोल में दिखे। ये फिल्म इतनी चली कि वे रातोंरात भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए। इसके बाद दिनेश लाल की ‘निरहुआ चलल ससुराल’, ‘निरहुआ बनल डॉन’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ समेत कई फिल्में रिलीज हुईं। आज दिग्गज भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की गिनती सबसे ज्यादा फीस लेने वाले भोजपुरी कलाकारों में होती है।

फिल्मों के साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं निरहुआ

भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टिंग के झंडे गाड़ने के बाद निरहुआ ने राजनीति की ओर रुख किया। निरहुआ सबसे पहले समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और सपा के टिकट पर चुनाव लड़े। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें जीत नहीं मिली, इसके बाद में वह सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये। आज निरहुआ फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं।

Childhood spent in poverty used to sing in weddings today nirahua is the superstar of bhojpuri cinema

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2024 | 03:20 PM

Topics:  

  • Dinesh Lal Yadav Nirahua

सम्बंधित ख़बरें

1

निरहुआ-आम्रपाली सीक्रेट वेडिंग पर दिनेश लाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, बतया क्या है सच्चाई

2

पवन सिंह से निरहुआ तक, भोजपुरी सितारों ने दी PM Modi को बधाई, लंबी उम्र की कामना

3

निरहुआ ही हैं आम्रपाली दुबे की पहली पसंद, बोलीं- करियर की 80 फीसदी फिल्में उन्हीं के साथ की है

4

बलमा बड़ा नादान 2 का फर्स्ट लुक जारी, बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं दिनेशलाल यादव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.