Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nushrratt Bharuccha: इंतजार हुआ खत्म छोरी 2 के साथ नुसरत भरूचा की वापसी, 11 अप्रैल को होगी रिलीज

Chhorii 2 Release Date: प्राइम वीडियो ने अपनी बहुप्रतीक्षित हॉरर-थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी, छोरी 2 के प्रीमियर की तारीख की घोषणा कर दी है। नुसरत भरूचा की फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होगी। 

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Mar 25, 2025 | 12:57 PM

छोरी 2 के साथ नुसरत भरूचा की वापसी

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhorii 2 Release Date: भारत में दर्शकों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित हॉरर-थ्रिलर फ़िल्म, छोरी 2 के ग्लोबल प्रीमियर की तारीख की घोषणा की। इससे पहले, अपनी रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी और लोगों के दिलों में बसी लोककथाओं पर आधारित फ़िल्म, छोरी को जबरदस्त कामयाबी मिली थी। अब इसके सीक्वल में रहस्यमयी ताकतों और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक माँ के संघर्ष की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है, जो यकीनन सुपरनैचुरल हॉरर, डर और रहस्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली है।

विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी ‘छोरी 2’ को टी-सीरीज़, एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट, साइक और टैमारिस्क लेन प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। नुसरत भरुचा ने एक बार फिर से साक्षी का किरदार निभाया है, जबकि इस फ्रैंचाइज़ी में सोहा अली ख़ान भी अहम भूमिका निभा रही हैं। साथ ही, इस फ़िल्म में गश्मीर महाजनी, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन, और हार्दिका शर्मा जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं। भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में 11 अप्रैल 2025 को प्राइम वीडियो पर छोरी 2 का एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगा।

ये भी पढ़ें- जाट के बाद इसी साल गदर मचाएगी सनी देओल की ये फिल्म

सम्बंधित ख़बरें

Sandeep Reddy Vanga Reaction: ‘धुरंधर 2’ की सफलता पर बोले संदीप रेड्डी वांगा, आदित्य धर को दी खास सलाह

Satish Kaul Punjabi Cinema: महाभारत के इंद्रदेव ने दिलाया सतीश कौल को पहचान, फिर भी अंतिम समय में रहे दुखी

Ayesha Takia Career: खूबसूरती के चक्कर में विवादों में आईं आयशा टाकिया, फिर ट्रांसफॉर्मेशन स्टोरी से जीता दिल

थिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज

इस मौके पर प्राइम वीडियो इंडिया में कंटेंट लाइसेंसिंग के डायरेक्टर, मनीष मेंघानी ने कहा, “हमने छोरी के साथ एक ऐसी कहानी को दर्शकों के सामने पेश किया, जो बेहद दिलचस्प होने के साथ-साथ जज़्बातों से भरी थी। इस फ़िल्म ने हॉरर जॉनर को पसंद करने वाले दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई, जिसमें डर को लोगों के बीच प्रचलित किस्सों के साथ इस तरह से मिलाया गया कि, उसमें नयापन हो और इसकी कहानी बिल्कुल असली लगे। छोरी 2 के साथ हम उसी क्रिएटिव विज़न को और आगे ले जाते हुए दर्शकों की भरपूर तारीफ़ पाने वाले इस फ्रैंचाइज़ी का सीक्वल तैयार कर रहे हैं, जो पहले से ज़्यादा डरावना, अधिक संजीदा और उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है।

प्राइम वीडियो में, हम कहानी बयां करने के अपने दायरे को लगातार आगे बढ़ाने के लिए इरादे पर अटल हैं, और निश्चित तौर पर इस दिशा में हॉरर हमारे लिए सबसे अधिक रोमांचक क्षेत्र रहा है। हमारी ख़ुशकिस्मती है कि हमें एक बार फिर से एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट, टी-सीरीज़ और साइक के साथ मिलकर एक ऐसी फ़िल्म बनाने का अवसर मिला, जो एक नई मिसाल कायम करने के साथ-साथ सिनेमैटिक अनुभव को एक पायदान ऊपर ले जाएगी।”

एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट के फाउंडर एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, विक्रम मल्होत्रा ने कहा, “छोरी की कामयाबी से यह जाहिर होता है कि, अगर किसी हॉरर फ़िल्म की कहानी दमदार हो और माहौल शानदार हो, तो यह दर्शकों के दिल की गहराइयों में अपनी जगह बना लेती है। पहली फ़िल्म को मिले जबरदस्त प्यार और दर्शकों की तारीफ़ ने हमें छोरी 2 के साथ इस यूनिवर्स को और बड़ा बनाने का हौसला दिया, जिसमें हॉरर का स्तर और बढ़ जाता है, साथ ही अपने वजूद की लड़ाई पहले से कहीं ज़्यादा व्यक्तिगत और ख़तरनाक हो जाती है। विशाल ने एक बार फिर से इसकी कमान संभाली है जिसमें नुसरत पहले की तरह साक्षी के किरदार में नज़र आने वाली हैं। इसमें सोहा भी अब तक के सबसे अलग अवतार में नज़र आएंगी। अब हमें उस पल का बेसब्री से इंतज़ार है, जब फैन्स इस मनोरंजक कहानी के अगले अध्याय को देखने का आनंद लेंगे।”

Chhorii 2 release date announced nushrratt bharuccha film premier on april 14 on prime video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2025 | 12:57 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Upcoming Movies

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.