Sandeep Reddy Vanga Reaction: ‘धुरंधर 2’ की सफलता पर बोले संदीप रेड्डी वांगा, आदित्य धर को दी खास सलाह
Sandeep Reddy Vanga ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तारीफ की और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने आदित्य को बुरी नजर से बचने के लिए मजेदार लाल मिर्च वाला उपाय बताया।
- Written By: सोनाली झा
संदीप रेड्डी वांगा का धुरंधर 2 (फोटो- सोशल मीडिया)
Sandeep Reddy Vanga On Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 21 दिनों में ही 1600 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इस जबरदस्त सफलता के बीच अब मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म की खुलकर तारीफ की है। ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले संदीप रेड्डी वांगा ने ‘धुरंधर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म की सफलता पर खुशी जताते हुए मेकर्स और कलाकारों की सराहना की। वांगा का कहना है कि फिल्म की कामयाबी यह साबित करती है कि दर्शक आज भी दमदार कंटेंट को पसंद करते हैं। संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म का मजाक उड़ाने वालों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग, जिन्होंने खुद प्रचार के दम पर पहचान बनाई है, आज इस फिल्म को लेकर नेगेटिव बातें कर रहे हैं।
आदित्य धर को दी ये खास सलाह
संदीप रेड्डी वांगा ने साफ शब्दों में कहा कि अगर किसी की पहली प्रतिक्रिया मजाक उड़ाना है, तो उसे खुद को उदारवादी कहने का हक नहीं है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की तारीफ करते हुए वांगा ने उन्हें मजाकिया अंदाज में एक सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी सफलता के बाद ‘काली नजर’ से बचने के लिए सिर्फ मुट्ठी भर लाल मिर्च जलाना काफी नहीं होगा, बल्कि पूरा खेत जलाना पड़ेगा। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Ranveer Singh पहुंचे चामुंडेश्वरी मंदिर, बोले- हर संस्कृति और आस्था का दिल से करता हूं सम्मान
‘ऐसा लगा धरम जी मेरा हाथ पकड़कर मंच तक ले जा रहे हैं’, पद्म विभूषण लेते हुए भावुक हुईं Hema Malini
Raja Shivaji Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया राजा शिवाजी का जादू, फिल्म ने 24वें दिन रचा इतिहास
Babil Khan Debut: बाबिल खान अब मलयालम सिनेमा में करेंगे डेब्यू, बोले- यह मेरे करियर का नया और खास अध्याय है
Writers & actors built careers on propaganda, and the industry stayed quiet like cats. Now the same clan mock Dhurandhar. You don’t get to call yourself liberal if your first instinct is to Mock.
Don’t know when truth started getting labeled as propaganda…… strange times.… — Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) April 9, 2026
प्रभास के साथ देखी फिल्म
हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा, प्रभास के साथ सिनेमाघर में ‘धुरंधर 2’ देखने पहुंचे थे। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि आदित्य धर इससे पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। हालांकि, इस बार ‘धुरंधर 2’ के साथ न सिर्फ फिल्म बल्कि उनके निर्देशन की भी जमकर सराहना हो रही है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मजबूत कहानी और दमदार निर्देशन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की ताकत रखते हैं।
