छावा के रिलीज से पहले लॉन्च हुआ म्यूजिक एल्बम, विक्की कौशल और रश्मिका के साथ ए आर रहमान
Chhaava Album Launch: फिल्म रिलीज होने से पहले 'छावा' फिल्म का म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया गया है। एल्बम लॉन्च के दौरान फिल्म के एक्टर्स विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के साथ संगीतकार ए आर रहमान भी नजर आए।
- Written By: अनिल सिंह
छावा के रिलीज से पहले लॉन्च हुआ म्यूजिक एल्बम
मुंबई: विक्की कौशल की फिल्म छावा 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। उससे पहले ही फिल्म के एल्बम को लांच किया गया है। म्यूजिक एल्बम लॉन्च के मौके पर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान भी नजर आए। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी दी है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। सोनी म्यूजिक और मैडॉक फिल्म्स की तरफ से इस एल्बम को लांच किया गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।
छावा फिल्म के रिलीज होने से पहले इसके म्यूजिकल एल्बम को जारी किया गया है। इस मौके पर खुद ए आर रहमान ने म्यूजिकल परफॉर्मेंस दी। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म में लेजिम डांस को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई थी। फिल्म से लेजिम डांस का वह दृश्य हटा दिया गया है। उसके बाद से फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दरअसल फिल्म की कहानी छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म की कहानी ऐतिहासिक होने के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह है।
ये भी पढ़ें- नयनतारा की फिल्म में एडिन रोज को मिला रोल, बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट की चमकी किस्मत
सम्बंधित ख़बरें
Love and War की रिलीज डेट फाइनल, 2027 में बड़े पर्दे पर होगी टक्कर, फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट
Vicky Kaushal की महावतार में आया बड़ा ट्विस्ट, फीमेल लीड के लिए दीपिका पादुकोण नहीं ये एक्ट्रेस बनीं पहली पसंद
Rashmika Mandanna Gift: रश्मिका मंदाना को 30वें जन्मदिन पर मिला खास तोहफा, पिता ने गिफ्ट किया ‘सेरेनिटी’ बंगला
Ranabaali की कहानी में छिपी है असली इतिहास की झलक, डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन ने किया खुलासा
विक्की कौशल की फिल्म छावा के लिए एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है और फिल्म के एडवांस बुकिंग का प्रदर्शन काफी अच्छा है। ऐसे में फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलेगी यह अंदाजा लगाया जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी यह उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है, यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। विक्की कौशल ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। ऐसे में उम्मीद है कि दर्शकों को उनकी यह फिल्म पसंद आएगी।
