नयनतारा की फिल्म में एडिन रोज को मिला रोल, बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट की चमकी किस्मत

बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट एडिन रोज को बड़ी फिल्म मिली है, वह नयनतारा की फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली हैं। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़ी और जानकारी क्या है।
Bigg Boss 18 Fame Edin Rose to be part of Sci Fi film to be produced by Nayanthara
एडिन रोज को बड़ी फिल्म मिली है, वह नयनतारा की फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली हैं
Published on: 
Updated on: 

Edin Rose: एडिन रोज को बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया। बिग बॉस 18 में एडिन रोज बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट पहुंची थी, लेकिन उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाबी हासिल की और शायद यही कारण है कि अब उन्हें बड़ी फिल्म में एक अच्छा रोल मिल गया है। एडिन रोज को जो फिल्म मिली है वह फिल्म साउथ एक्ट्रेस नयनतारा बनाने जा रही है। साइंस फिक्शन की कहानी पर आधारित यह फिल्म होगी। खबर के मुताबिक फिल्म की कहानी 2035 की दिखाई जाएगी।

एडिन रोज की बात करें तो उनका जन्म दुबई में हुआ है। वह दुबई में ही पली-बढ़ी हैं। सालों तक उन्होंने एक्टिंग की दुनिया के लिए काफी समय स्ट्रगल भी किया। साल 2023 में वह रवि तेजा के साथ एक फिल्म में नजर आई थी। रवि तेजा की फिल्म रावणासुर में उन्होंने आइटम डांस किया था और यह आइटम नंबर लोगों को काफी पसंद आया था। जिस वजह से वह सुर्खियों में आ गई थी। उसके बाद से लगातार वह फिल्म पाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन उन्हें अब तक कोई बड़ा ब्रेक नहीं मिला था।

नयनतारा की फिल्म में मिले रोल को उनके लिए बड़ा ब्रेक माना जा रहा है। क्योंकि इस फिल्म में वह सिर्फ आइटम नंबर में नहीं बल्कि अहम भूमिका में नजर आएंगी ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नयनतारा की फिल्म में एडिन रोज एसके सूर्या और प्रदीप रंगनाथन जैसे दिग्गज कलाकार के साथ सिल्वर स्क्रीन साझा करेंगी। इसके म्यूजिक का जिम्मा अनिरुद्ध रविचंदर को दिया गया है। फिल्म की शूटिंग सिंगापुर और मलेशिया जैसी बेहतरीन जगहों पर होगी। फिल्म का टाइटल और रिलीजिंग डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है। जानकारी यह है कि एक पैन इंडिया फिल्म होगी।