Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Jaipur SMS Hospital |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अली अब्बास जफर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, फिल्म निर्माता के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज

फिल्म निर्माता वासु भगनानी ने फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर पर ठगी का आरोप लगाया था। अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, अली अब्बास जफर की मुश्किल आने वाले वक्त में बढ़ने वाली है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Dec 09, 2024 | 10:26 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: फिल्म निर्माता वाशु भगनानी से कथित तौर पर नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बांद्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक जफर और उसके साथियों हिमांशु मेहरे और एकेश रणदीवे पर पैसे की हेराफेरी का आरोप है। उन्होंने बताया कि अदालत के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक जफर, मेहरा और रणदीव पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) (आपराधिक साजिश), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 471 (धोखाधड़ी), 500 (मानहानि) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। भगनानी ने बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत का रुख किया था और जफर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया था। पुलिस के मुताबिक यह एक गैर जमानती अपराध है। ऐसे में यह कहा जा सकता है की फिल्म मेकर अली अब्बास जफर पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। फिलहाल उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब ऐसे में यह देखना होगा कि आगे पुलिस की क्या कार्रवाई होती है।

ये भी पढ़ें- गदर फेम उत्कर्ष शर्मा के वनवास का नया गाना ‘गीली माचिस’ हुआ रिलीज, सिमरत कौर ने जीता दिल

आपको बता दें कि जफर ने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का निर्देशन किया था, जो इस साल 11 अप्रैल को प्रदर्शित हुई थी। इसका निर्माण भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने किया था। अधिकारी ने बताया कि दो दिसंबर के आदेश में मजिस्ट्रेट ने माना कि अपराध संज्ञेय और गैर-जमानती हैं। पुलिस को दिए गए अपने बयान में भगनानी ने दावा किया कि तीनों ने फिल्म के लिए 154 करोड़ रुपये का समझौता किया था, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए 230 करोड़ रुपये ले लिए कि फिल्म का बजट बढ़ गया है। भगनानी ने दावा किया कि तीनों ने फर्जी बिल के जरिये उनसे नौ करोड़ रुपये ठग लिए।

Cheating case filed against filmmaker ali abbas zafar and two others

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2024 | 10:26 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

करवा चौथ पर चांद को मिट्टी के करवे से ही अर्घ्य देने का खुल गया रहस्य, त्रेतायुग से है विशेष संबंध

2

इस साल करवा चौथ पर ये दो अतिशुभ महासंयोग, विधिवत पूजा से दूर होंगे सारे संकट!

3

अहोई अष्टमी व्रत में बिल्कुल न करें ये गलतियां, निष्फल जाएगी पूजा

4

MBBS प्रवेश के नाम पर 25.60 लाख की ठगी, प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक सहित 4 पर FIR

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.