चारु असोपा और राजीव सेन में हुई सुलह, एक बार फिर साथ दिखे कपल, तस्वीरों से अटकलें तेज
Charu Asopa Instagram Post: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने एक बार फिर अपने एक्स हसबैंड राजीव सेन के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके बाद दोनों के बीच सुलह होने की खबरें तेज हो गई हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
चारु असोपा, राजीव सेन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Charu Asopa and Rajeev Sen Reunion Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने एक्स-हसबैंड राजीव सेन के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या दोनों के बीच फिर से सुलह हो रही है।
चारु असोपा और राजीव सेन ने साल 2019 में शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के रिश्ते में दरारें आ गईं। लगातार झगड़े और मतभेदों के चलते चार साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया। तलाक के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के साथ ही अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। उस वक्त यह माना जा रहा था कि अब इनके रिश्ते में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं बची।
चारु असोपा और राजीव सेन की तस्वीरें वायरल
लेकिन अब हालात बदलते दिख रहे हैं। चारु असोपा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजीव सेन के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे में पोज देते नजर आ रहे हैं। एक फोटो में राजीव पूरे परिवार के साथ भी खड़े दिखे। इन पोस्ट्स के बाद से ही फैंस कयास लगाने लगे हैं कि क्या दोनों फिर से साथ आ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Janhvi Kapoor Photo: ‘अगर खो जाऊं तो शिखर पहाड़िया…’, जाह्नवी कपूर के नाइटसूट मैसेज ने खींचा फैंस का ध्यान
‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
राम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
गणपति उत्सव में कपल साथ नजर आए
हाल ही में राजीव सेन, चारु के बीकानेर वाले घर में गणपति उत्सव मनाने पहुंचे थे। इस दौरान भी दोनों को एक साथ देखा गया। तस्वीरों और वीडियोज़ में चारु की सास को भी परिवार के साथ उत्सव मनाते हुए देखा गया। इन पलों ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या बेटी जियाना की खातिर दोनों रिश्ते को एक और मौका देने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- अदा शर्मा ने मनाया खास ओणम, रिश्तेदारों संग रंगोली और लजीज व्यंजनों का उठाया आनंद
बिजनेस वुमन के तौर पर एक्ट्रेस ने की नई शुरुआत
तलाक के बाद चारु असोपा ने मुंबई छोड़ दी थी, क्योंकि अकेले एक छोटी बेटी के साथ वहां रहना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। हाल ही में उन्होंने बीकानेर में एक बंगला खरीदा और अब वह एक्टिंग छोड़कर बिजनेस वुमन बन गई हैं। चारु कपड़ों और कॉस्मेटिक का व्यवसाय चला रही हैं और उनका कहना है कि यह कारोबार तेजी से आगे बढ़ रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
