Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की ‘चांद मेरा दिल’ का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

चांद मेरा दिल की रिलीज डेट 22 मई 2026 तय हो गई है। करण जौहर ने पोस्टर शेयर कर इसकी घोषणा की, जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आई, जिससे फैंस का उत्साह बढ़ गया है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Apr 06, 2026 | 02:49 PM

चांद मेरा दिल की रिलीज डेट (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chand Mera Dil Release Date: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को लेकर आखिरकार बड़ी अपडेट सामने आ गई है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। करण जौहर द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक, ‘चांद मेरा दिल’ अब 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस ऐलान के साथ ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

शेयर किए गए नए पोस्टर्स में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली। दोनों को प्यार में डूबा हुआ दिखाया गया है, जो फिल्म की कहानी की झलक देता है। पोस्टर पर लिखी लाइन प्यार में पड़ना आसान है, लेकिन उसे निभाना मुश्किल ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। यह फिल्म पहली मोहब्बत और उसके उतार-चढ़ाव की कहानी को बयां करती नजर आ रही है।

विवेक सोनी का निर्देशन, धर्मा का प्रोडक्शन

फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जबकि इसे धर्मा प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रही है। धर्मा प्रोडक्शंस पहले भी कई हिट रोमांटिक फिल्में दे चुका है, ऐसे में इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, इससे पहले यह चर्चा थी कि फिल्म का टीजर या ट्रेलर जल्द रिलीज किया जाएगा, लेकिन फिलहाल मेकर्स ने सिर्फ रिलीज डेट का ही खुलासा किया है। अब फैंस को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है, जिससे फिल्म की कहानी और किरदारों के बारे में और जानकारी मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें- Bobby Deol Emotional Speech: धर्मेंद्र को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, बॉबी देओल हुए भावुक

टली पुरानी रिलीज डेट

पहले खबरें थीं कि यह फिल्म अप्रैल में रिलीज हो सकती है, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर मई में रिलीज करने का फैसला लिया गया है। इस बदलाव के पीछे बॉक्स ऑफिस रणनीति को भी एक वजह माना जा रहा है। अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की जोड़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। ‘चांद मेरा दिल’ एक ऐसी लव स्टोरी बनने जा रही है, जो रिश्तों की जटिलता और इमोशंस को नए अंदाज में पेश करेगी।

Chand mera dil release date ananya lakshya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 06, 2026 | 02:49 PM

Topics:  

  • Ananya Panday
  • Entertainment News
  • Karan Johar
  • Lakshya Lalwani

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.