Chand Mera Dil Collection Day 3: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, 10 करोड़ के क्लब में एंट्री
Chand Mera Dil Box Office Collection News: ‘चांद मेरा दिल’ को सिनोमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो चुके है। फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई है।
- Written By: यति सिंह
फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ananya Panday Film Chand Mera Dil Collection Day 3: ‘चांद मेरा दिल’ को सिनोमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं। फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी दिखाई दी। लेकिन इस वीकेंड पर फिल्म ने थोड़ी रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि फिल्म रिलीजिंग के दूसरे दिन को मिलाकर फिल्म ने 6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन फिल्म ने रिलीजिंग के तीसरे दिन 10 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री मार ली है।
खबरों के मुताबिक ‘चांद मेरा दिल’ ने रिलीज के पहले दिन लगभग 1.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि फिल्म ने दूसरे दिन 3.65 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को अभी 4,884 शोज ही मिले थे। फिल्म के ऑक्यूपेंसी की बात करें तो 15% मिली है। जहां फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन को मिलाकर फिल्म ने 6.65 करोड़ का बिजनेस किया है।
चांद मेरा दिल की तीसरे दिन की कमाई
निर्देशक विवेक सोनी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की सोशल मीडिया में चर्चा का विषय तो थी। लेकिन दर्शकों के अंदर फिल्म को लेकर ज्यादा क्रेज नहीं दिखाई दिया। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीजिंग के तीसरे दिन यानी रविवार को 4.35 करोड़ की कमाई की है। इन तीन दिनों फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 11.10 करोड़ रुपये हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Chauhan Movie: फर्स्ट लुक रिलीज के बाद ‘चौहान’ में बदलाव, जीशान अय्यूब की आवाज हटने से बढ़ी चर्चा
Lock Upp 2 Controversy: ‘तुझे कुत्तों की तरह मारती…’ लॉक अप 2′ में श्रेया और आकांक्षा के बीच छिड़ी जुबानी जंग
Satluj: जम्मू में दिखाई गई ‘सतलुज’, DGPC ने गुरुद्वारों में आगे भी स्क्रीनिंग कराने का किया ऐलान
Lock Upp 2: तलाक की अफवाहों के बीच बदले गोविंदा के सुर, पत्नी सुनीता पर लुटाया प्यार, पैचअप की चर्चाएं तेज
यह भी पढ़ें: Multilingual Bollywood Actor: मल्टी टैलेंटेड हैं ये स्टार्स, एक नहीं कई भाषाओं पर रखते हैं पकड़, देखें लिस्ट
इन फिल्मों से मिल रही कड़ी चुनौतियां
फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में पहले से मौजूद हैं, जिससे ‘चांद मेरा दिल’ को कड़ी टक्कर मिल रही है। साथ ही इस फिल्म को आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ और मोहन लाल की फिल्म दृश्यम 3 के साथ मुकाबला करना पड़ रहा है।
फिल्म दृश्यम-3 को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके अलावा राजा शिवाजी और साउथ स्टार सूर्या की करुप्पु भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में लक्ष्य और अनन्या की फिल्म के लिए ये वीकेंड कुछ खास रंग नहीं जमा पाया है।
