Multilingual Bollywood Actor: मल्टी टैलेंटेड हैं ये स्टार्स, एक नहीं कई भाषाओं पर रखते हैं पकड़, देखें लिस्ट

Multilingual Indian Actors Name: भाषा और अभिनय एक सफल एक्टर की पहचान होती है। हिंदी सिनेमा में कई एक्टर्स ऐसे हैं, जो मल्टी टैलेंटेड है। और उनका एक टैलेंट है उनकी भाषा।
Actors fluent in multiple languages
एक नहीं कई भाषाओं पर पकड़ रखते हैं ये कलाकार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
PRAKASH RAJ
प्रकाश राज: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्रकाश राज जिन्हें आपने सिंघम और वॉन्टेड जैसी फिल्मों में देखा होगा। हम में से कम ही लोग जानते हैं, कि प्रकाश राज को कुल 6 भाषाओं का ज्ञान है। जिनमें कन्नड़, तेलुगू, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और हिंदी शामिल है।
ASEEN
आसिन: अभिनेता आमिर खान की फिल्म गजनी से हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाली आसिन को भी 6 भाषाएं आती है। आसिन को हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम, तमिल और तेलुगू के साथ फ्रेंच भी आती है।
KAMAL HASAN
कमल हासन: साउथ के बड़े कलाकार कमल हासन एक मल्टी टैलेंटेड एक्टर है। जिसके चलते उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी अपनी पकड़ बनाई है। कमल हासन को 5 भाषाओं का ज्ञान है। उन्हें तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी और इंग्लिश भाषा आती है।
TAMMANA BHATIYA
तमन्ना भाटिया: तमन्ना भाटिया की सुंदरता का तो हर कोई दीवाना है। लेकिन तमन्ना भाटिया के पास अभिनय के साथ-साथ कई भाषाओं का भी टैलेंट है। तमन्ना को कन्नड़ के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, हिंदी और अंग्रेजी भाषा का भी ज्ञान है।
R MADHWAN
आर. माधवन: हर किरदार में अपनी जान डालने वाले आर. माधवन की एक्टिंग का तो हर कोई दीवाना है। एक्टिंग के साथ-साथ उनके अंदर भी कई भाषा का ज्ञान है। आर. माधवन को तमिल, हिंदी, इंग्लिश, तेलुगू और कन्नड़ भाषा आती है।
TAPSI PANNU
तापसी पन्नू: ब्यूटी विद ब्रेन्स के नाम से मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू को कौन नहीं जानता। ये तो सब जानते हैं, कि वे पंजाबी भाषा अच्छे से आती है। लेकिन उन्हें पंजाबी के साथ हिंदी, अंग्रेजी और तेलुगु भी अच्छे से आती है।
DEEPIKA PADUKON
बॉलीवुड की मस्तानी के नाम से जाने जानी वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी कई भाषाएं आती है। दीपिका को हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कन्नड़ और कोंकणी भाषा भी आती है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com