सेंसर बोर्ड नए नियम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Indian Movies Subtitles Mandatory 2026: भारतीय फिल्मों को अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से सेंसर बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन (CBFC) ने एक बड़ा फैसला लिया है। नए निर्देश के मुताबिक, अब सभी भारतीय फिल्मों में सबटाइटल्स और ऑडियो डिस्क्रिप्शन अनिवार्य रूप से शामिल करने होंगे। यह नियम 15 मार्च 2026 से लागू किया जाएगा।
CBFC ने फिल्ममेकर्स को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जब वे अपनी फिल्म को सर्टिफिकेशन के लिए जमा करें, तो उसमें ये दोनों एक्सेसेबिलिटी फीचर्स जरूर शामिल हों। बोर्ड के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन दर्शकों तक सिनेमा को पहुंचाना है, जिन्हें देखने या सुनने में परेशानी होती है। इससे दिव्यांग दर्शकों के लिए फिल्मों को समझना और देखना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो सकेगा।
India – Subtitles – Mandatory pic.twitter.com/VKkKP3TTjw — Aakashavaani (@TheAakashavaani) March 12, 2026
नए नियम के तहत फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्मों को ई-सिनेप्रामान पोर्टल के माध्यम से डिजिटल सिनेमा पैकेज (DCP) फॉर्मेट में अपलोड करना होगा। साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि फिल्म में सबटाइटल्स और ऑडियो डिस्क्रिप्शन जैसे एक्सेसेबिलिटी फीचर्स मौजूद हों। CBFC का मानना है कि इस कदम से भारतीय सिनेमा अंतरराष्ट्रीय मानकों के करीब पहुंचेगा, जहां इस तरह के फीचर्स पहले से ही आम हैं।
हालांकि, इस फैसले के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस शुरू हो गई है। जहां कई लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है और इसे समावेशी सिनेमा की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है, वहीं कुछ दर्शकों ने इसका विरोध भी किया है।
India – Subtitles – Mandatory pic.twitter.com/VKkKP3TTjw — Aakashavaani (@TheAakashavaani) March 12, 2026
कुछ यूजर्स का कहना है कि फिल्मों के दौरान स्क्रीन पर लगातार सबटाइटल्स दिखाई देने से देखने का अनुभव प्रभावित हो सकता है। उनका मानना है कि इससे दर्शकों का ध्यान कहानी और विजुअल्स से हटकर स्क्रीन के नीचे लिखे शब्दों पर चला जाता है।
That’s irritating. In USA there’s already subtitles for Indian films but I understand it. Some Americans might watch the big films. Seeing the words on the bottom is distracting.
Sometimes there are subtitles even when the actors are not speaking — Satvik (@SatvikV1) March 12, 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि हिंदी या क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में सबटाइटल्स अनिवार्य करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दर्शक पहले से ही भाषा समझते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कई बार सबटाइटल्स ऐसे पलों में भी दिखाई देते हैं जब स्क्रीन पर कोई संवाद नहीं होता, जिससे ध्यान भटकता है।
दूसरी ओर, कुछ लोगों ने इस फैसले को सकारात्मक कदम बताया। उनका कहना है कि दुनिया के कई देशों में फिल्मों में एक्सेसेबिलिटी फीचर्स पहले से मौजूद हैं और इससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक फिल्मों का आनंद ले पाते हैं।
कुल मिलाकर, CBFC के इस नए नियम ने फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच एक नई चर्चा शुरू कर दी है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फैसला भारतीय सिनेमा के अनुभव को किस तरह बदलता है।