Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सेलिना जेटली के भाई की वापसी बढ़ी उम्मीद, यूएई में कैद मेजर विक्रांत जेटली के लिए तेज हुई कानूनी जंग

Major Vikrant Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने मेजर विक्रांत जेटली केस में अतिरिक्त हलफनामा मांगा है। सेलिना जेटली ने भाई की सुरक्षित वापसी के लिए पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग की।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jan 29, 2026 | 09:58 PM

Celina Jaitly's Brother Case (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

Celina Jaitly’s Brother Case: यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में हिरासत में लिए गए मेजर विक्रांत जेटली की रिहाई की कानूनी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार द्वारा पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट पर विचार किया और अभिनेत्री सेलिना जेटली के वकील को अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए। कोर्ट की इस सक्रियता ने परिवार में उम्मीद की नई किरण जगा दी है।

सेलिना जेटली पिछले कई महीनों से अपने भाई को कानूनी सहायता दिलाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार और न्यायपालिका के चक्कर काट रही हैं।

हाईकोर्ट ने मांगे अतिरिक्त दस्तावेज, 3 फरवरी को अगली सुनवाई

जस्टिस की पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान निर्देश दिया कि नए तथ्यों और जानकारियों को रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए अतिरिक्त हलफनामा पेश किया जाए। सेलिना के वकील राघव काकर ने इस डेवलपमेंट को बेहद “पॉजिटिव” बताया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार (3 फरवरी) तक स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी। सेलिना का मुख्य उद्देश्य यह है कि उनके भाई को यूएई की जेल में उचित संचार सुविधा (Communication link) और भारतीय कानूनी सहायता प्राप्त हो सके।

ये भी पढ़ें- Mona Singh: ‘एक्ट्रेस की होती है एक्सपायरी डेट’, बॉलीवुड के दोहरे रवैये पर मोना सिंह का तीखा तंज

“पीएम मोदी से विनती है”: भावुक हुईं सेलिना जेटली

आईएएनएस (IANS) से बातचीत में सेलिना जेटली काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, “मैं बहुत सकारात्मक महसूस कर रही हूँ। पूरा देश मेजर विक्रांत के लिए प्रार्थना कर रहा है। मेरी प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार से बस एक ही विनती है कि कृपया मेरे भाई को सुरक्षित वापस ले आइए।” सेलिना का आरोप है कि उनके भाई को शुरू में 9 महीने तक एक गुप्त स्थान पर रखा गया था, जहाँ परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं था।

क्या है पूरा मामला?

मेजर विक्रांत जेटली साल 2016 से यूएई के ‘मैटीटी ग्रुप’ में कार्यरत थे। सितंबर 2024 में उन्हें कथित तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के कारण हिरासत में लिया गया था। सेलिना का दावा है कि उनके भाई को बिना किसी उचित कानूनी प्रक्रिया या सूचना के कैद में रखा गया। इसके बाद अभिनेत्री ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर भारत सरकार के हस्तक्षेप की मांग की थी। अब कोर्ट के कड़े रुख के बाद भारत सरकार भी इस मामले में यूएई प्रशासन से संपर्क बनाए हुए है।

Celina jaitly brother major vikrant uae case delhi high court update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 29, 2026 | 09:57 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.