सेलिना जेटली की वकील का बयान, एक्ट्रेस को सहनी पड़ी प्रताड़ना, 50 करोड़ मुआवजे की मांग
Celina Jaitley: सेलिना जेटली की वकील ने बताया कि उन्हें मानसिक, शारीरिक और आर्थिक प्रताड़ना सहनी पड़ी। सेलिना ने 10 लाख मासिक गुज़ारा भत्ता और 50 करोड़ मुआवजे की मांग की है।
- Written By: अनिल सिंह
सेलिना जेटली ने मांगा 10 लाख मासिक गुज़ारा भत्ता, पति पर लगाए वित्तीय स्वतंत्रता छीनने के आरोप
Celina Jaitley Lawyer: अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने पति, ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन पीटर हाग के खिलाफ मुंबई के अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में घरेलू हिंसा का मामला दायर कर दिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में सेलिना की वकील निहारिका करंजवाला का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने याचिका के आरोपों को ‘बेहद गंभीर’ बताया है।
आई.ए.एन.एस. से बात करते हुए वकील करंजवाला ने बताया कि सेलिना ने अपनी याचिका में दावा किया है कि शादी के दौरान उन्हें लगातार शारीरिक और भावनात्मक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। इसमें लंबे समय तक मानसिक रूप से दबाव डालने, उनके फैसलों पर नियंत्रण रखने और आर्थिक रूप से मजबूर करने जैसे आरोप भी शामिल हैं।
पीटर हाग को कोर्ट का नोटिस
वकील निहारिका करंजवाला के अनुसार, इस मामले में मंगलवार को फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने पीटर हाग को नोटिस जारी कर दिया है। उन्हें इस नोटिस का जवाब 12 दिसंबर तक देना होगा। अब इस मामले की अगली सुनवाई भी 12 दिसंबर को होगी। कोर्ट के इस कदम से सेलिना और पीटर के बीच के विवाद में एक बड़ा कानूनी मोड़ आ गया है।
10 लाख मासिक गुज़ारा भत्ता और 50 करोड़ मुआवजा
सेलिना जेटली ने अपनी याचिका में पति पीटर हाग से 10 लाख रुपए मासिक गुज़ारा भत्ता और 50 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की है। सेलिना ने दावा किया है कि पति के अपमानजनक और हिंसक व्यवहार के कारण वह धीरे-धीरे मानसिक रूप से टूटने लगीं, जिससे उनका आत्मविश्वास और स्वतंत्रता दोनों प्रभावित हुए। याचिका में यह भी कहा गया है कि पति द्वारा काम करने से रोके जाने के कारण उन्हें अपने करियर में बड़े नुकसान झेलने पड़े, जिससे उनकी वित्तीय स्वतंत्रता खत्म हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
अरमान मलिक ने 4 साल की उम्र में शुरू की संगीत की ट्रेनिंग, रियलिटी शो से लेकर बॉलीवुड तक बनाया बड़ा नाम
अमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
प्रभास की पॉपुलैरिटी का डंका, ऑरमैक्स की लेटेस्ट रैंकिंग में शाहरुख, सलमान, रणवीर और अक्षय से निकले आगे
बिग बॉस 20 का हुआ धमाकेदार ऐलान, सलमान खान फिर संभालेंगे होस्टिंग की कमान, सितंबर से शुरू होगा शो
ये भी पढ़ें- 1962 का युद्ध: जब धर्मेंद्र ने ‘हकीकत’ में दिखाया सैनिक का जज्बा, किरदार देख नम हुईं थीं आंखें
भावनात्मक और आर्थिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप
याचिका में सेलिना जेटली ने दावा किया है कि उन्हें भावनात्मक, शारीरिक, यौन और शब्दों के माध्यम से प्रताड़ित किया जाता था। वकील ने कहा कि याचिका में लगाए गए सभी आरोप बेहद गंभीर हैं, जिसमें पति द्वारा नियंत्रण रखने और आर्थिक रूप से मजबूर करने जैसे पहलू भी शामिल हैं। सेलिना ने 2010 में ऑस्ट्रियाई होटल व्यवसायी पीटर हाग से शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं। यह मामला दोनों की 13 साल की शादी के गंभीर टूटने को दर्शाता है।
