Faisal shaikh ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में सुनाया दिलचस्प किस्सा, बताया कैसे पिता से मिली प्लेटिंग की हुनर
पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' इन दिनों धमाल मचा रहा है। इसी बीच हाल ही में फैजू की प्लेटिंग देखकर शेफ कुणाल ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने कोई प्रोफेशनल कोर्स किया है। इसपर फैजू ने शानदार जवाब दिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
फैजल शेख (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: टेलीविजन का पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो यानी सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इन दिनों सुर्खियों में है। सभी कंटेस्टेंट शो जीतने के लिए दमदार कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में शेफ्स को वन पॉट चैलेंज दिया गया। हालांकि, वन पॉट चैलेंज में शेफ रणवीर बरार, होस्ट फराह खान और गेस्ट शेफ कुणाल कपूर ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ फैजल शेख के खाने और उनकी प्लेटिंग देखकर काफी खुश हुए।
इस दौरान फैजू की प्लेटिंग देखकर शेफ कुणाल ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने कोई प्रोफेशनल कोर्स किया है। इसपर फैजू ने कहा कि शायद उन्हें डिजाइनिंग स्किल्स उनके पिता से मिली हैं। इसके बाद फैजू ने अपने पिता की मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में सुनाई।
फैजल ने बताया कैसे पिता से मिली डिजाइनिंग स्किल्स
उन्होंने बताया कि कैसे पिता से डिजाइनिंग स्किल्स मिली। फैजू ने कहा कि “मैंने कोई कोर्स नहीं किया है। लेकिन मेरे पिता दर्जी थे और वो नाइटी बनाते थे, तो उसमें जो डिजाइनस हैं वो बनाते थे। एक दिन में वो 450 नाइटी सिला करते थे। वो इतने अच्छे आर्टिस्ट थे कि लोग उनसे कपड़े सिलवाते थे। मुझे लगता है कि मुझे भी उन्ही से ये डिजाइनिंग स्किल्स मिली है।”
सम्बंधित ख़बरें
Daisy Shah Controversy: मुंबई ऑडिशन में डेजी शाह के साथ हुई बदसलूकी, साउथ फिल्ममेकर पर लगाए गंभीर आरोप
करण जौहर की Udta Teer में दिखेगा नया ट्विस्ट, आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की जोड़ी करेगी धमाल
Kangana Ranaut Struggle: सलमान खान से पहली मुलाकात को याद कर भावुक हुईं कंगना रनौत, सुनाया दिलचस्प किस्सा
The Black Gold की शूटिंग खत्म, संयुक्ता मेनन ने टीम के लिए लिखा दिल छू लेने वाला इमोशनल नोट
हालांकि, फैजू के इस बात से खुश होकर कुणाल कपूर ने बोला कि “अगर मैं आपकी इस हुनर के बारे में बात करूं तो ये आपकी प्लेटिंग और प्रेजेंटेशन काफी शानदार है। लेकिन अगर आप बता रहे हैं कि आपको ये नेचुरली मिला है, तो सच में आप काफी भाग्यशाली हैं। लोग संघर्ष करते हैं और मैंने भी प्रेजेंटेशन के लिए बेहद संघर्ष किया है।”
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इन कंटेस्टेंट के बीच होगी टक्कर
आपको बता दें, जैसे-जैसे शो का फिनाले करीब आ रहा है, प्रतियोगियों के बीच मुकाबला और भी कड़ा होता जा रहा है। फिलहाल इस रेस में अब गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया, फैजल शेख, अर्चना गौतम और उषा नाडकर्णी शामिल हैं और इनके ही बीच टॉप फिनाले स्पॉट के लिए रेस जारी है।
अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि फैजल शेख अपनी बेहतरीन कुकिंग स्किल्स से फिनाले तक का सफर तय कर पाते हैं या नहीं? क्या उनकी डिजाइनिंग स्किल्स उन्हें जीत तक पहुंचाएगी।
