BO Collection: रिलीज के 50 दिनों बाद भी छाया है हनुमान अंश का जादू, द पैराडाइज की 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश का शानदार प्रदर्शन जारी है। वहीं नानी की ‘द पैराडाइज’ 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। ‘द वन’ और ‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ भी कमाई कर रही हैं।
Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

https://navbharatlive.com/entertainment/the-vvaan-bihar-audience-chhath-thekua-shoes-theatre-reaction-aan25Hanuman Ansh The Vvaan The Paradise BO Collection: 55 दिनों पहले रिलीज हुई हनुमान अंश का जादू आज भी फैंस के दिलों पर बरकरार है। रिलीज के कई हफ्तों बाद भी हनुमान अंश आज भी थिएटर्स में बनी हुई है। इसके अलावा द पैराडाइज, द वन और एवेंजर्स ऐंड गेम में भी जोरदार टक्कर देखने के लिए मिल रही है।

जहां एक ओर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज ने 100 करोड़ में एंट्री मार ली है, तो वहीं द वन ने भी बुधवार को 29 प्रतिशत की गिरावट के साथ सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ का प्रदर्शन किया है।

द पैराडाइज ने कमाए 100 करोड़

24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म द पैराडाइज ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। द पैराडाइज ने 100 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल कर लिया है। रिलीज के सातवें दिन द पैराडाइज की कमाई में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि फिल्म ने सातवें दिन लगभग 3.40 करोड़ की कमाई की है, जिसके चलते फिल्म का डोमेस्टिक नेट कलेक्शन 104.90 करोड़ रुपये रहा है।

द वन की कमाई में आयी गिरावट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन ने बुधवार के दिन सामान्य प्रदर्शन किया। जहां एक ओर मंगलवार को फिल्म ने 6 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल किया था, वहीं बुधवार को फिल्म ने 29 प्रतिशत गिरावट के साथ 4.35 करोड़ की कमाई की। द वन ने भारत में 49.20 करोड़ का टोटल नेट कलेक्शन हासिल किया है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल कर सकती है।

Box Office Collection
The Vvaan के लिए थिएटर्स बनें मंदिर, लोगों ने उतारे जूते-चप्पल, पॉपकॉर्न की जगह बांटा ठेकुआ

एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर का सफर है जारी

मार्वल स्टूडियोज की फेवरेट सीरीज एवेंजर्स के लेटेस्ट वर्जन एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर का जादू भी फैंस पर होता हुआ नजर आ रहा है। लगभग 7 सालों के बाद एक धमाकेदार ट्विस्ट के साथ ये फिल्म की थिएटर में वापसी हुई है। बुधवार को इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 2.05 करोड़ रहा था। जबकि फिल्म ने भारत में 29.38 करोड़ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल कर लिया है।

55 दिनों बाद भी छायी रही हनुमान अंश

रिलीज के 55 दिन पूरे होने के बावजूद भी हनुमान अंश का जादू फीका नहीं पड़ा है। बुधवार को हनुमान अंश को रिलीज हुए लगभग 55 दिन पूरे हो गए है। 55वें दिन हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.35 करोड़ रुपये रहा। इसी के साथ फिल्म ने लगभग 314.63 करोड़ का डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल कर लिया है। अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए, तो फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हनुमान अंश ने 410.75 करोड़ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com