

The Vvaan Fans Reaction: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन ने पूरे देश में आस्था का एक अनोखा माहौल बना दिया है। भारत के पूर्वांचल के राज्यों में द वन को सिर्फ एक फिल्म की तरह नहीं देखा जा रहा, बल्कि ये आस्था का एक अनूठा ढंग बन गया है।
द वन फिल्म के थिएटर में रिलीज होने के बाद से ही छठ महापर्व को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ रहा है। सिनेमाघरों में अब मंदिर की तरह वातावरण दिखायी देने लगा है। जहां एक ओर कई लोगों को थिएटर के बाहर चप्पल-जूते उतारते हुए देखा जा सकता है, तो वहीं कई फैंस ऐसे भी है जिन्होंने थिएटर्स में पॉपकॉर्न की जगह ठेकुआ प्रसाद बांटा।
उत्तर पूर्वी प्रदेशों के सिनेमाघरों में लोगों ने द वन फिल्म और आस्था का अनूठा संगम देखने के मिल रहा है। द वन देखने पहुंचे कई दर्शकों को सिनेमाघरों के बाहर जूते-चप्पल उतारकर एंट्री लेते हुए देखा गया है। ऐसा इसीलिए क्योंकि इन दर्शकों के लिए छठ महज एक पूजा नहीं बल्कि भक्ति की सबसे बड़ी मिसाल होती है।
द वन में पद्म भूषण से सम्मानित और बिहार की कोकिला के नाम से पहचान बनाने वाली स्वर्गीय शारदा सिन्हा की आवाज को बड़े पर्दे पर सुनकर कई दर्शकों की आंखों में आंसू भी आ गए। सोशल मीडिया पर ढ़ेरों ऐसे वीडियोज देखने के लिए मिल रहे है, जिसमें शारदा सिन्हाजी की आवाज को सुनकर दर्शक खुद को रोक नहीं पाए।
द वन का क्रेज थिएटर्स में इस कदर दिखायी दे रहा है कि लोगों को इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान पॉपकॉर्न की जगह ठेकुआ प्रसाद बांटते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं एक महिला यूजर को थिएटर में वहां मौजूद बाकी महिला ऑडियंस को सिंदूर लगाते हुए भी देखा जा रहा है।
दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन और एकता कपूर के द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म को फैंस का पूरा आशीर्वाद मिलता हुआ नजर आ रहा है। 25 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के छठें दिन लगभग 4.25 करोड़ रुपये की कमाई हासिल की थी। हालांकि बुधवार को फिल्म की कमाई में लगभग 29 प्रतिशत की गिरावट देखने के लिए मिली थी।