Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Box Office Collection: तापसी पन्नू की अस्सी ने मारी बाजी, मृणाल ठाकुर की दो दीवाने सहर में की रफ्तार हुई धीमी

Tuesday Box Office Collection: दो दीवाने सहर में और अस्सी के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर जारी है। पांचवें दिन अस्सी ने 85 लाख की कमाई कर बढ़त बनाई, जबकि मृणाल-सिद्धांत स्टारर फिल्म 50 लाख पर सिमटी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Feb 25, 2026 | 10:53 AM

दो दीवाने सहर में और अस्सी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 5 Collection: मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ और तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का प्रीमियर 20 फरवरी को हुआ था। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, तो दूसरी ओर तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’। हालांकि दोनों ही फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष करती नजर आ रही हैं।

‘दो दीवाने सहर में’ को रवि उदयवार ने डायरेक्ट किया है और इसे संजय लीला भंसाली समेत कई निर्माताओं ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन कमाई 1.5 करोड़ रही, जबकि रविवार को इसने 1.45 करोड़ रुपये जुटाए। वीकेंड के बाद सोमवार को कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म सिर्फ 60 लाख रुपये कमा सकी।

दो दीवाने सहर में का कलेक्शन

मंगलवार यानी पांचवें दिन भी फिल्म की हालत में खास सुधार नहीं दिखा। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ‘दो दीवाने सहर में’ ने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ की पांच दिनों की कुल नेट कमाई 5.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

सम्बंधित ख़बरें

‘ये हैं मेरे चौधरी साहब’… LIVE कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने सगाई का किया ऐलान, जानें कौन है मिस्ट्री मैन

The Odyssey Promotion: स्पाइडरमैन को भाया मुंबई का स्वाद, बन मस्का और कटिंग चाय की ली चुस्की

Alpha Vs Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ ने बदला खेल, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज

अस्सी की कमाई

वहीं ‘अस्सी’ को अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया है। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्णन कुमार और अनुभव सिन्हा ने बनारस मीडियावर्क्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। ‘अस्सी’ ने 1 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने 1.6-1.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि चौथे दिन इसकी कमाई गिरकर 70 लाख रुपये रह गई।

ये भी पढ़ें- O Romeo Collection: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ की रफ्तार धीमी, जानें 12वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मंगलवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मंगलवार को फिल्म में करीब 21 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली और इसने लगभग 85 लाख रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ ‘अस्सी’ की पांच दिनों की कुल नेट कमाई 5.75 करोड़ रुपये हो गई है। अगर पांचवें दिन की कमाई की बात करें तो ‘अस्सी’ ने ‘दो दीवाने सहर में’ को पछाड़ दिया है। हालांकि दोनों फिल्मों की कुल कमाई बेहद सीमित है और वीकडेज में इनकी रफ्तार धीमी बनी हुई है। अब देखना होगा कि आने वाले वीकेंड पर इनमें से कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर पाती है।

Box office collection of assi and do deewane seher mein

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2026 | 10:53 AM

Topics:  

  • Box Office Collection
  • Entertainment News
  • Mrunal Thakur
  • Siddhant Chaturvedi
  • Taapsee Pannu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.