Border 2 Tribute Trailer: ‘मिट्टी के बेटे’ गाने ने किया शहीदों को नमन, बॉर्डर 2 का नया ट्रेलर देख रो पड़े फैंस
Border 2 Trailer: 'बॉर्डर 2' का नया ट्रिब्यूट ट्रेलर 'The Braves Of The Soil' रिलीज। सैनिकों की शहादत पर आधारित 'मिट्टी के बेटे' गाना सुनकर फैंस हुए भावुक।
- Written By: अनिल सिंह
Border 2 Tribute Trailer (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Border 2 New Trailer: भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के मुख्य ट्रेलर और 9 गानों की सफलता के बाद, मेकर्स ने अब एक नया ट्रिब्यूट ट्रेलर ‘The Braves Of The Soil’ रिलीज किया है। यह ट्रेलर उन वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। फिल्म का नया गाना ‘मिट्टी के बेटे’ बैकग्राउंड में चलते हुए दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है।
ट्रेलर की शुरुआत वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के बीच के संवाद से होती है, जो सैनिकों के बीच के आपसी भाईचारे और युद्ध के मैदान में भी उनकी जिंदादिली को दर्शाता है। लेकिन जैसे ही ट्रेलर आगे बढ़ता है, यह उन सैनिकों की कहानी बयां करता है जो सीमाओं की रक्षा के लिए निकले तो सही, पर तिरंगे में लिपटकर ही वापस लौटे।
सम्बंधित ख़बरें
‘द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज’ की स्टारकास्ट हुई और दमदार, भूमि पेडनेकर की हुई एंट्री
‘बंटवारा 1947’ रिलीज से पहले सनी देओल का इमोशनल पोस्ट, मां के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात
‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
वायरल वीडियो के बाद चर्चा में मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल, क्या दोनों कर रहे हैं डेट?
‘चौखट पर दीये जलते रहे’: भावुक कर देने वाले बोल
ट्रेलर में सोनू निगम की आवाज में ‘मिट्टी के बेटे’ गाना दिल को चीर देने वाला है। इसके बोल, ‘जैसे कुछ राम कभी लौटे ही नहीं, चौखट पर दीये जलते ही रहे’—शहीदों के परिवारों के अंतहीन इंतजार और उनके दर्द को खूबसूरती से दर्शाते हैं। मनोज मुंतशिर के लिखे ये बोल और मिथुन की धुन ने फैंस को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि जब यह गाना थिएटर्स में बजेगा, तो शायद ही कोई अपनी आंखों से आंसू रोक पाएगा।
ये भी पढ़ें- Rahu Ketu Vs Happy Patel: धुरंधर के आगे राहु केतु और हैप्पी पटेल का निकला दम, जानें कितनी हुई कमाई
लॉन्च इवेंट पर मौजूद रहे शहीद सैनिकों के परिवार
‘बॉर्डर 2‘ के इस ट्रिब्यूट ट्रेलर का लॉन्च बेहद खास रहा। मुंबई में आयोजित इस इवेंट में वरुण धवन, अहान शेट्टी और भूषण कुमार के साथ उन वीर शहीदों के परिवारवाले भी शामिल हुए, जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीद मेजर होशियार सिंह दहिया के पिता कर्नल सुशील कुमार दहिया और कारगिल युद्ध के हीरो नायक दीपचंद जैसे कई जांबाज सैनिकों के परिजनों की उपस्थिति ने पूरे माहौल को देशभक्ति और सम्मान से भर दिया।
एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल: 24 घंटे में 53 हजार टिकट पार
सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उन्माद देखा जा रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही इसने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी के संकेत दे दिए हैं। महज 24 घंटों के भीतर 53,000 टिकट बिक चुके हैं। जेपी दत्ता और भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
