Border 2 Collection: तीसरे हफ्ते भी कायम है बॉर्डर 2 का जलवा, 350 करोड़ क्लब से बस इतनी दूर सनी देओल की फिल्म
Border 2 Earnings: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है। 20वें दिन फिल्म ने करीब 1.75 करोड़ रुपये कमाए, जिससे कुल कलेक्शन 316 करोड़ तक पहुंच गया।
- Written By: सोनाली झा
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Border 2 Box Office Collection Day 20: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी सनी देओल और वरुण धवन स्टारर ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से डटी हुई है। रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है। चौथे हफ्ते में एंट्री से पहले ही इस वॉर ड्रामा ने शानदार आंकड़ा छू लिया है और अब इसकी नजर 350 करोड़ क्लब पर टिकी हुई है।
1997 की आइकॉनिक फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल के तौर पर आई इस फिल्म को 23 जनवरी 2026 को रिपब्लिक डे वीकेंड के मौके पर रिलीज किया गया था। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 30 करोड़ रुपये की दमदार शुरुआत की। इसके बाद शनिवार-रविवार और रिपब्लिक डे की छुट्टी का पूरा फायदा मिला। पहले तीन दिनों में ही फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर माहौल बना दिया था।
बॉर्डर 2 का कलेक्शन
पहले हफ्ते में फिल्म ने 224.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जबकि दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ रुपये जोड़े। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। तीसरे शुक्रवार को 2.85 करोड़, शनिवार को 5.25 करोड़, रविवार को 7.25 करोड़, सोमवार को 2 करोड़ और मंगलवार को 2.5 करोड़ की कमाई दर्ज की। अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को ‘बॉर्डर 2’ ने करीब 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई लगभग 316 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
बॉर्डर 2 के स्टार कास्ट
अब सवाल है कि 350 करोड़ क्लब से फिल्म कितनी दूर है? मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से ‘बॉर्डर 2’ को इस क्लब में एंट्री के लिए लगभग 34 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। हालांकि, इस शुक्रवार शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ रिलीज हो रही है, जिससे शोज और स्क्रीन काउंट पर असर पड़ सकता है। फिर भी उम्मीद की जा रही है कि चौथे वीकेंड पर फिल्म एक बार फिर उछाल दिखा सकती है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा भी अहम भूमिकाओं में हैं। टी-सीरीज़ और जेपी फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म देशभक्ति, भावनाओं और दमदार एक्शन का संगम है।
