दूसरे हफ्ते में भी बरकरार है ‘Border 2 ’ की धाक, सनी देओल की फिल्म ने 13वें दिन कमाए इतने करोड़
Border 2 Collection: बॉर्डर 2 की कमाई में उतार-चढ़ाव के बावजूद फिल्म ने 13वें दिन भी दम दिखाया। सनी देओल की इस देशभक्ति फिल्म का कुल कलेक्शन 320 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Border 2 Box Office Collection Day 13: देशभक्ति के जज्बे से भरी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन स्टारर यह मूवी जल्द ही रिलीज का दूसरा महीना पूरा करने वाली है। शुरुआती दिनों में धमाकेदार कमाई करने के बाद अब फिल्म के कलेक्शन में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जो 13वें दिन भी जारी रहा।
हालांकि, इसके बावजूद बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म ने 13वें कितना कलेक्शन किया।
13वें दिन कितनी हुई कमाई?
बॉलीवुड निर्देशक अनुराग सिंह की इस फिल्म ने रिलीज के पहले 10 दिनों में ही 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली थी। इसके बाद फिल्म की दैनिक कमाई सिंगल डिजिट में आ गई, लेकिन दर्शकों की दिलचस्पी अब भी बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ने दिखाया दम, 14वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी
Cocktail 2 Day 5: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने कमाए करोड़ों
फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत
‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, पांचवें दिन की शानदार कमाई, 71 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने रिलीज के 13वें दिन करीब 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। माना जा रहा है कि फाइनल आंकड़ों में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी भी हो सकती है। वहीं, अगर फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो यह आंकड़ा अब 320 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है, जो किसी भी देशभक्ति फिल्म के लिए बड़ी बात मानी जा रही है।
सनी देओल के करियर में खास मुकाम
दरअसल, फिल्म बॉर्डर 2 अब सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अब भी अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘गदर 2’ है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 525 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया था।
ये भी पढ़ें- चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका! दिल्ली हाई कोर्ट ने सरेंडर की मोहलत बढ़ाने से किया इनकार
2026 की पहली हिट बनी बॉर्डर 2
आपको बता दें कि साल 2026 की सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर बॉर्डर 2 पहले से ही चर्चा में थी और अब बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों ने इसे नए साल की पहली हिट फिल्म बना दिया है। जिस तरह से इस मूवी ने दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए लगातार मजबूत प्रदर्शन किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। फिलहाल, अब आने वाले दिनों में वीकेंड और खास स्क्रीनिंग्स के चलते बॉर्डर 2 की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है।
