The Kerala Story 2 Collection: 50 करोड़ क्लब से दूर रही ‘द केरल स्टोरी 2’, ‘बॉर्डर 2’ से ज्यादा कमाया प्रॉफिट

The Kerala Story 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 42.10 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया। ‘धुरंधर 2’ की वजह से फिल्म 50 करोड़ क्लब में नहीं पहुंच पाई, लेकिन कम बजट के कारण यह फायदे में रही।
the kerala story 2 box office lifetime collection profit
द केरल स्टोरी 2 की कमाई (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

The Kerala Story 2 Box Office Collection Lifetime: विवादों और कानूनी चुनौतियों के बीच रिलीज हुई द केरल स्टोरी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इसका सफर अब लगभग खत्म हो चुका है। चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे साफ है कि दर्शकों का रुझान अब कम हो गया है।

द केरल स्टोरी 2 ने अपने थिएट्रिकल रन के दौरान भारत में कुल 42.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। चौथे हफ्ते में फिल्म ने केवल 60 लाख रुपये जोड़े, जो पिछले हफ्ते के मुकाबले काफी कम है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब फिल्म की कमाई यहीं थम जाएगी और यह 50 करोड़ के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाएगी।

धुरंधर 2 का पड़ा सीधा असर

फिल्म की कमाई पर सबसे बड़ा असर धुरंधर 2 की सुनामी का पड़ा। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के रिलीज होते ही सिनेमाघरों में स्क्रीन और दर्शकों का ध्यान पूरी तरह उसी ओर चला गया। अगर यह बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होती, तो द केरल स्टोरी 2 50 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती थी। हालांकि कलेक्शन उम्मीद से कम रहा, लेकिन कम बजट की वजह से फिल्म को नुकसान नहीं हुआ।

कम बजट के कारण बनी फायदे का सौदा

द केरल स्टोरी 2 अपने बजट के मुकाबले मुनाफा कमाने में सफल रही है और इसे एक सफल फिल्म माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसने बॉर्डर 2 के मुकाबले ज्यादा प्रॉफिट कमाया है, जिससे इसकी सफलता और भी खास बन जाती है। हालांकि, यह फिल्म अपनी पहली कड़ी के मुकाबले काफी पीछे रह गई। पहली फिल्म द केरल स्टोरी ने 220 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

द केरल स्टोरी 2 के स्टार कास्ट

द केरल स्टोरी 2 उस सफलता को दोहराने में नाकाम रहा, लेकिन फिर भी अपने स्तर पर ठीक-ठाक प्रदर्शन करने में सफल रहा। द केरल स्टोरी 2 का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं। द केरल स्टोरी 2 भले ही 50 करोड़ क्लब में शामिल न हो पाई हो, लेकिन अपने बजट के हिसाब से यह एक फायदे का सौदा साबित हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com