‘इन्हें दवा की नहीं भोजन की जरूरत है’, धर्मेंद्र के इसबगोल खाने के बाद डाक्टर ने दी थी सलाह
Dharmendra Interesting Story: धर्मेंद्र के संघर्ष के दिनों की कहानी: भोजन के पैसे न होने पर उन्होंने ईसबगोल खा लिया, जिससे तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने कहा- 'इन्हें दवा की नहीं भोजन की जरूरत है।'
- Written By: सोनाली झा
संघर्ष के दिनों में धर्मेंद्र ने खाया था ईसबगोल
Dharmendra Isabgol Story: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र आज भले ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक हों, लेकिन उनके शुरुआती जीवन में संघर्षों का एक लंबा दौर रहा है। मुंबई में अपने पैर जमाने की कोशिशों के दौरान उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया। उनके इसी संघर्ष के दौर से जुड़ी एक कहानी है, जब गरीबी और भूख के कारण उन्हें इसबगोल खाकर रात गुजारनी पड़ी थी, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें ऐसी सलाह दी थी, जो आज भी याद की जाती है।
एक समय ऐसा था जब धर्मेंद्र के पास भोजन खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। एक दिन थके-हारे जब वे अपने रूम पहुंचे, तो भूख बर्दाश्त के बाहर थी। टेबल पर उनके रूम पार्टनर का ईसबगोल (Isabgol) का पैकेट रखा हुआ था। भूख मिटाने के लिए धर्मेंद्र ने बिना सोचे-समझे पूरा ईसबगोल खा लिया। सुबह उनकी हालत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने जब सारा माजरा सुना कि भूख के मारे उन्होंने ईसबगोल खा लिया, तो उनका दिल पसीज गया।
डॉक्टर ने दी थी भावुक सलाह
जब डॉक्टर ने धर्मेंद्र की हालत और इसबगोल खाने का कारण जाना, तो उन्होंने एक बहुत ही मार्मिक टिप्पणी की। डॉक्टर ने तुरंत कहा कि ‘इन्हें दवा की नहीं भोजन की जरूरत है।’ यह घटना धर्मेंद्र के संघर्षपूर्ण शुरुआती दिनों की एक कड़वी सच्चाई को दर्शाती है, जब एक कलाकार बनने का सपना देखने वाला यह नौजवान कई दिनों तक भूखे रहने को मजबूर था। यह वाक्य आज भी बॉलीवुड के गलियारों में धर्मेंद्र की शुरुआती गरीबी की कहानी के तौर पर मशहूर है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
स्टार बनने का संघर्ष
धर्मेंद्र का मुंबई आना और इंडस्ट्री में जगह बनाना आसान नहीं था। उन्होंने जिस तरह से गरीबी और आर्थिक तंगी का सामना किया, वह उनकी अटूट इच्छाशक्ति को दिखाता है। इसबगोल खाने वाली यह घटना उनके संघर्ष की पराकाष्ठा थी। यह बताता है कि आज जिस मुकाम पर वह हैं, वह सिर्फ उनकी प्रतिभा ही नहीं, बल्कि उस भयानक संघर्ष का भी परिणाम है, जिसने उन्हें हार मानने नहीं दी और अभिनय के प्रति उनके जुनून को और मजबूत किया।
हाल ही में अस्पताल में हुए थे भर्ती
हाल ही में, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपने स्वास्थ्य के चलते सुर्खियों में थे। उन्हें बढ़ती उम्र की स्वास्थ्य समस्याओं के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनके बेटे सनी देओल ने उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी दी है। इस मुश्किल वक्त में, उनके फैंस उनकी पुरानी कहानियों को याद कर रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
