Bollywood Celebs Who Are Devotees Of Lord Shiva Tattoos Stories
महादेव की भक्ति में लीन हैं ये बॉलीवुड सितारे, एक्टर ने बनवाया है शिव का टैटू
11 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में इस पवित्र महीने में सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सितारे भी शिवभक्ति में लीन नजर आते हैं, तो आइए जानते हैं कौन-कौन सेलेब्स महादेव के भक्त हैं।
Bollywood Celebs Devotees of Shiva: 11 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दौरान भक्तगण भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड के कई सितारे भी शिव भक्ति में लीन रहते हैं। कई सेलेब्स ने भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था को अपने शरीर पर टैटू बनवाकर भी जाहिर किया है। आइए जानते हैं कौन-कौन से बॉलीवुड स्टार हैं महादेव के परम भक्त।
अजय देवगन
बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन की शिवभक्ति जगजाहिर है। उन्होंने अपने सीने पर भगवान शिव और त्रिशूल का बड़ा सा टैटू बनवाया है। वह कई बार इंटरव्यू और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आस्था को व्यक्त कर चुके हैं। सावन के महीने में वो खास पूजा करते हैं और उपवास भी रखते हैं।
अपनी दमदार बॉडी और डांस के लिए मशहूर ऋतिक रोशन भी भगवान शिव के बड़े भक्त हैं। वो अक्सर शिव से जुड़ी तस्वीरें और कोट्स सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। उनका मानना है कि शिव हमें शक्ति देता है।
संजय दत्त
‘बाबा’ कहे जाने वाले संजय दत्त के माथे पर भस्म और गले में रुद्राक्ष की माला उनकी शिवभक्ति का प्रमाण हैं। उन्होंने अपने कंधे पर भगवान शिव का टैटू और “ॐ नमः शिवाय” संस्कृत में गुदवाया है। वो मानते हैं कि महादेव ने उन्हें हर संकट से बाहर निकाला है।
कंगना रनौत
कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत भी भगवान शिव की अनन्य भक्त हैं। वो धार्मिक स्थलों पर जाना पसंद करती हैं और नियमित रूप से ध्यान करती हैं। उनका मानना है कि शिव से उन्हें जीवन की हर मुश्किल में शक्ति मिलती है।
इसके अलावा बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सारा अली खान भी अक्सर शिवभक्ति में लीन नजर आती हैं और उन्हें हमेशा ज्योतिर्लिंग के दर्शक करते हुए भी देखा जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने दर्शक की फोटोज और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।
‘रामायण’ फिल्म में माता कौशल्या का किरदार निभाने वालीं इंदिरा कृष्णा भगवान शिव की परम भक्त हैं। उनका मानना है कि शिव की पूजा मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि आध्यात्मिक साधना व्यक्ति को नेगेटिविटी से दूर रखती है और चक्रों को संतुलित करती है। इंदिरा का शिव के प्रति समर्पण उनकी जीवनशैली में साफ नजर आता है।
Bollywood celebs who are devotees of lord shiva tattoos stories