Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिल्मों में काम नहीं मिलने पर बॉबी देओल को बनना पड़ा था नाइट क्लब में डीजे, इस सीरीज से लौटे एक्टर के दिन

  • By संदीप पांडे
Updated On: Jan 27, 2023 | 06:00 AM

Photo - Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) बॉबी देओल (Bobby Deol) का आज 54वां जन्मदिन है। उनका जन्म 27 जनवरी, 1969 को मुंबई (Mumbai) में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) और प्रकाश कौर के घर में हुआ था। बॉबी देओल का पूरा नाम विजय सिंह देओल है। बॉबी देओल ने 1977 में फिल्म ‘धरम वीर’ में बतौर एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था। जिसके बाद वो 1995 में रिलीज फिल्म ‘बरसात’ में अपनी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। जिसके बाद वो ‘गुप्त’, ‘सोल्जर’, ‘बादल’, ‘बिच्छू’, ‘अजनबी’, ‘हमराज’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘रेस 3’, ‘हाउसफुल 4’ जैसी फिल्मों में वो अपने अहम भूमिका में नजर आ चुके हैं।

वो डिजिटल वेंचर्स ‘क्लास ऑफ़ 83’ और ‘आश्रम’ जैसे सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। बॉबी देओल की लाइफ में एक फेज ऐसा भी था जब दस सालों तक उनके पास कोई काम नहीं था। इस दौरान उन्होंने नाइट क्लब में डीजे का काम भी किया। वो कई बिजनेस भी कर चुके हैं। बॉबी देओल के पास मुंबई में उनकी दो चाइनीज रेस्त्रां हैं। पहले रेस्त्रां का नाम ‘Someplace Else’ और दूसरे रेस्त्रां का नाम ‘सुहाना’ है। उनका मुंबई के जुहू में एक लग्जरी घर भी है। बॉबी देओल 30 मई, 1996 को तान्या देओल के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। कपल दो बेटों के पैरेंट्स हैं।

बॉबी देओल के बड़े भाई सनी देओल है। जो बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर हैं। बॉबी देओल पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘आश्रम’ के दूसरे सीजन में भी नजर आएं थे। वो आखिरी बार पर्दे पर थ्रिलर फिल्म ‘लव हॉस्टल’ में दिखाई दिए थे। शंकर रमन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिका में नजर आए थे। उन्होंने हाल ही में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘श्लोक – द देसी शेरलॉक’ (Shlok: The Desi Sherlock) की शूटिंग को पूरा किया है। कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित यह एक स्पाई थ्रिलर है। इसके अलावा बॉबी देओल गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘एनिमल’ में  रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर के साथ दिखाई देंगे। वो ‘आश्रम’ सीजन 3 और ‘पेंटहाउस’ में भी नजर आएंगे।

Bobby deol had to become a dj in a night club due to not getting work in films the days of the actor returning from this series

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2023 | 06:00 AM

Topics:  

  • Bobby Deol
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘धुरंधर’ की गूंज से बौखलाया पाकिस्तान, जवाब में अनाउंस किया ‘मेरा ल्यारी’ फिल्म, नेटिजन्स ने कसा तंज

2

दीपिका के 8 घंटे काम के फैसले पर फिर मचा बवाल, रणवीर सिंह का पुराना वीडियो हुआ वायरल

3

वरुण चक्रवर्ती ने T20I में पूरे किए 50 विकेट, जानिए मिस्ट्री स्पिनर के बेमिसाल आंकड़े और रिकॉर्ड

4

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 10वें दिन तोड़े ये रिकॉर्ड, 2025 की बनी दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.