Adah Sharma Birthday: ‘घुंघराले बाल हैं तुम्हारे’ कहकर किया रिजेक्ट, लेकिन आज हैं लाखों दिलों की धड़कन
अदा शर्मा की हर अदा ही सबसे जुदा है। इस फिल्म के पहले तक उनके खाते में शायद ही कोई बड़ी हिट फिल्म रही हो, लेकिन अदा सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है। अदा का जन्म 11 मई को हुआ था। अदा शर्मा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं।
- Written By: सोनाली झा
अदा शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा का जन्म 11 मई को हुआ था। अदा शर्मा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। चमकती मुस्कान, दमदार अभिनय और अपनी अलग पहचान बनाने वाली अदा का सफर फिल्मों में जितना रंगीन दिखता है, हकीकत में उतना ही संघर्ष से भरा रहा है। मुंबई में जन्मी अदा शर्मा एक तमिल ब्राह्मण परिवार से आती हैं। उनके पिता एस.एल. शर्मा इंडियन मर्चेंट नेवी में कैप्टन थे, जिनका 2014 में हार्ट अटैक से निधन हो गया।
अदा की मां शीला शर्मा क्लासिकल डांसर और मल्लखंभ योग की प्रैक्टिशनर हैं। शायद यही वजह है कि अदा को कला और अनुशासन विरासत में मिले। अदा महज तीन साल की उम्र से ही डांस कर रही थीं। उन्होंने मुंबई की नटराज गोपी कृष्ण कथक अकादमी से कथक में ग्रेजुएशन किया और अमेरिका जाकर साल्सा भी सीखा। जैज़, बैले और बेली डांसिंग में भी वो माहिर हैं।
जब वो 10वीं में थीं, तभी तय कर लिया था कि एक्ट्रेस बनेंगी। पढ़ाई छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन माता-पिता के कहने पर 12वीं तक पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया। फिल्मों में आने का सफर आसान नहीं था। अदा को कई बार रिजेक्ट किया गया। कभी उनके घुंघराले बालों के कारण, तो कभी इसलिए कि वो बहुत छोटी दिखती थीं। कास्टिंग डायरेक्टर्स को लगता था कि वो स्क्रीन पर फिट नहीं बैठेंगी। लेकिन अदा ने हार नहीं मानी।
सम्बंधित ख़बरें
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आखिरकार 2008 में डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने उन्हें अपनी हॉरर फिल्म ‘1920’ में ब्रेक दिया। फिल्म सुपरहिट रही और अदा को फ़िल्मफ़ेयर में बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए नॉमिनेशन मिला। इसके बाद हालांकि ‘फिर’ और ‘हम हैं राही कार के’ जैसी फिल्में फ्लॉप रहीं, लेकिन अदा ने हार नहीं मानी। 2014 में उन्होंने तेलुगू फिल्म ‘हार्ट अटैक’ से साउथ में डेब्यू किया और धीरे-धीरे वहां भी अपनी जगह बनाई। हिंदी फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ में उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया और फिर तमिल सिनेमा की ओर भी रुख किया। 2023 में रिलीज़ ‘द केरल स्टोरी’ ने एक बार फिर अदा को सुर्खियों में ला दिया।
