बिपाशा-करण ने अपनी लाडली देवी का सेलिब्रेट किया 3 मंथ बर्थडे, तस्वीर शेयर कर लिखा क्यूट नोट
- Written By: संदीप पांडे
Photo - Instagram
मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) 12 नवंबर 2022 को बेटी देवी बसु सिंह (Devi Basu Singh Grover) के पैरेंट्स बने हैं। देवी बसु सिंह तीन महीने की हो गई हैं। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी बसु सिंह का 3 मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने देवी का ये बर्थडे तीन केक काटकर मनाई हैं। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।
जिसके पहली तस्वीर में टेबल पर केक रखा नजर आ रहा है। बिपाशा बसु ने तस्वीर शेयर कर लिखा, “देवी तीन महीने की हो गई।” वहीं दूसरी तस्वीर में बिपाशा देवी को अपनी गोद में लिए नजर आ रही हैं। उनके बगल में करण भी बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने टेबल पर तीन केक रखा नजर आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बिपाशा बसु के बर्थडे पर करण सिंह ग्रोवर का इमोशनल पोस्ट, बोले- ‘तुम मेरी पूरी दुनिया हो’
करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट का द ट्रेटर्स में कमबैक टला, जानें क्या थी वजह
तलाक के 11 साल बाद इस शो में एक साथ दिखेंगे करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट
TV celebs Breakup: मौनी रॉय से एजाज खान तक, फिल्म मिलते ही पार्टनर से अलग हुए टीवी एक्टर्स
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें वो बिपाशा देवी को गोद में लिए मुस्कुरा रही हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा, “देवी 3 महीने की हो गई है इसलिए उसके साथ हर पल तेज है। हमारे लिए सबसे अच्छी याद है पापा और मम्मा बस इतने ही चांद पर हैं।”
उनके इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी देवी को बर्थडे विश कर रहे हैं। एक्टर आर. माधवन ने भी तस्वीर को लाइक कर लिखा, “अरे अभी तो शुरुआत हुई है। समय उड़ जाएगा। पहले गले मिलने का इंतजार करें।” साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।
